फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The public will teach a lesson to those who challenge Sanatan in the elections.

Sitapur News: सनातन को चुनौती देने वालों को जनता चुनाव में सिखाएगी सबक

Tue, 13 Feb 2024 02:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
The public will teach a lesson to those who challenge Sanatan in the elections.
महमूदाबाद/सीतापुर। पूर्व डिप्टी सीएम व राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा कि अयोध्या में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा से एक दल के पेट में दर्द हो गया है। कभी कांग्रेस ने राम को काल्पनिक बताया था, जिसके चलते जनता ने उन्हें सत्ता से बाहर कर दिया। आगामी लोकसभा चुनाव में भी जनता उन्हें सबक सिखाएगी।
विज्ञापन

धर्म, असत्य पर सत्य की जीत, परोपकार व एकता तथा पारिवारिक समर्पण का नाम राम है। मंदिर निर्माण इस शताब्दी का परम सौभाग्य है। सनातन, संस्कृति व संस्कारों को चुनौती देने वालों को जनता चुनाव में सबक सिखा देगी। सोमवार को पूर्व डिप्टी सीएम संकटा देवी मंदिर में चल रही शतचंडी महायज्ञ के पूर्णाहुति पर कथा पंडाल में आयोजित संत, भक्त सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सपा के एक नेता हिंदू धर्म को धोखा बताने के साथ पवित्र श्रीराम चरित मानस का अपमान करते हैं। चुनाव में जनता इसका उत्तर देगी। विधायक आशा मौर्या ने कहा कि भाजपा नेतृत्व वाली डबल इंजन की सरकार में क्षेत्र विकास की ओर अग्रसर है। संकटा मंदिर धाम बन चुका है। देश, समाज, राष्ट्र व सत्य सनातन के लिए काम करने वालों की सराहना होती है। नैमिषारण्य धाम के दिव्यानंद महराज ने कहा कि अयोध्या धाम में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होने से पूरा देश एक सूत्र में बंध गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है। संत भक्त सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए महामंडलेश्वर राघवदास महराज ने कहा कि जब पुण्य का उदय होता है तभी मंदिर के निर्माण शुरू होते हैं। महंत बजरंगदास ने कहा कि हनुमान जी किसी भी मनोकामना की पूर्ति की शत-प्रतिशत गारंटी हैं। सभी अतिथियों ने मां के गर्भगृह सहित सभी मंदिरों में पूजन-अर्चन किया। इस मौके पर सांसद राजेश वर्मा, एमएलसी पवन सिंह, जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल, विधायक मनीष रावत, साकेंद्र प्रताप वर्मा, भाजपा प्रदेश महासचिव, पूर्व सांसद प्रियंका रावत, त्यागी महराज, मुंडा गोपाल आश्रम के महंत सत्यानंद, उदित बाजपेयी, एसडीएम शिखा शुक्ला, सीओ दिनेश शुक्ला, कोतवाल अनिल सिंह, विजयेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed