{"_id":"695d54cdf02774821506ec52","slug":"the-proposal-for-the-naimisharanya-dham-region-has-received-the-support-of-the-saints-sitapur-news-c-102-1-slko1037-147702-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: नैमिषारण्य धाम मंडल के प्रस्ताव को मिला संताें का समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: नैमिषारण्य धाम मंडल के प्रस्ताव को मिला संताें का समर्थन
Wed, 07 Jan 2026 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 07 Jan 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
नैमिषारण्य। नैमिषारण्य धाम को कमिश्नरी की तर्ज पर विकसित करने की कवायद को 84 कोसीय परिक्रमा समिति के संतों ने अपना समर्थन देना शुरू कर दिया है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री व विधान परिषद सदस्य अनूप गुप्ता के प्रस्ताव पर सभी ने सहमति जताई है। इसके समर्थन में मंगलवार को समिति से जुड़े संतों ने मुख्यमंत्री को एक पत्र भेजकर इस प्रस्ताव पर विचार करने का अनुरोध किया है। एमएलसी अनूप गुप्ता ने नियम 115 के तहत सदन में इस आशय का प्रस्ताव रखा है।
मंडल बनने से होगा तीर्थ का पूर्ण विकास
नैमिषारण्य धाम मंडल बनाने का प्रस्ताव सदन में आया है। यह बेहद हर्ष का विषय है। नैमिषारण्य धाम मंडल बनने से तीर्थ का तेजी से पूर्ण विकास होगा। साथ ही रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे l
बजरंग दास, बड़े महंत हनुमान गढ़ी
मंडल बनाना हुआ जरूरी
चित्रकूट व देवीपाटन मंडल की तर्ज पर नैमिषारण्य को मंडल बनाना अहम है। इससे तीर्थ स्थल का पूरी तरह विकास हो सकेगा। इसके समर्थन में चौरासी कोसीय परिक्रमा समिति की तरफ से एक पत्र भी मुख्यमंत्री को भेजा जा रहा है। इसमें नैमिषारण्य तीर्थ को मंडल बनाने के प्रस्ताव का समर्थन किया गया है।
विज्ञापन
- महंत संतोष दास खाकी, सचिव परिक्रमा समिति
मंजूर किया जाए प्रस्ताव
88 हजार ऋषि मुनियों की तपस्थली नैमिषारण्य तीर्थ को मंडल बनाने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाना एक ऐतिहासिक कदम है। समिति की तरफ से मुख्यमंत्री से निवेदन किया जा रहा है कि इस प्रस्ताव को मंजूर किया जाए। नैमिषारण्य धाम के नाम पर मंडल का गठन ऐतिहासिक निर्णय साबित होगा।
महंत गोपाल शास्त्री, कालीपीठाधीश्वर
बेहतर होगी नैमिष की तस्वीर
नैमिषारण्य धाम के नाम से मंडल का गठन विकास की तस्वीर को अधिक बेहतर कर देगा। इससे शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, ग्राम्य विकास, औद्योगिक विकास और धार्मिक पर्यटन को पंख लगेंगे। हम भी मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इस प्रस्ताव का समर्थन करेंगे।
- रामकृष्ण भार्गव, विधायक मिश्रिख