फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Demand for eco-friendly idols has increased, orders received are more than last year

Sitapur News: इको फ्रेंडली मूर्तियों की बढ़ी मांग, पिछले साल से ज्यादा मिले ऑर्डर

Sat, 10 Oct 2026 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 10 Oct 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Demand for eco-friendly idols has increased, orders received are more than last year
बघाइन कारखाने में रखीं मूर्तियां ।
अमर कश्यप
विज्ञापन

सरैंया। शारदीय नवरात्रि में अब कुछ ही दिन शेष हैं। ऐसे में मां दुर्गा की प्रतिमाएं तैयार करने का काम तेज हो गया है। महमूदाबाद विकासखंड के बघाइन गांव निवासी मूर्तिकार संजीत प्रजापति परिवार के साथ प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। इस बार उनकी इको फ्रेंडली मूर्तियों की मांग बढ़ी है। पिछले वर्ष जहां करीब 35 प्रतिमाओं की बिक्री हुई थी, वहीं इस बार 50 प्रतिमाओं के ऑर्डर मिल चुके हैं।

संजीत ने बताया कि वह वर्ष 2007 से मूर्ति निर्माण कर रहे हैं। उनके पिता सहजराम, मां मीना देवी और परिवार के अन्य सदस्य भी इस काम में सहयोग करते हैं। प्रतिमाओं को आकार देने से लेकर रंगाई और सजावट तक की जिम्मेदारी परिवार के सदस्य संभालते हैं। छोटी प्रतिमाएं पांच हजार से 15 हजार रुपये तक में बिकती हैं। बड़ी प्रतिमा पर करीब दो से तीन हजार रुपये और छोटी प्रतिमा पर लगभग एक हजार रुपये की बचत होती है।
विज्ञापन


इस बार परिवार ने मां दुर्गा, गणेश, कार्तिकेय, लक्ष्मी, सरस्वती, महिषासुर मर्दिनी, काली माता, शंकर जी, भैरवनाथ और हनुमान जी की प्रतिमाएं तैयार की हैं। बेहटा, ठाकुरपुरवा, सेमरी, बड्डूपुर, पलंगा और रामपुर मथुरा समेत कई स्थानों से ऑर्डर मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महंगी मिट्टी से बढ़ी परेशानी
मूर्तिकार ओमनाथ प्रजापति ने बताया कि बरसात के कारण मिट्टी जुटाने में परेशानी होती है। चिकनी काली मिट्टी आसानी से नहीं मिलती। एक ट्रॉली मिट्टी दो से ढाई हजार रुपये में मिल रही है। बांस 25 रुपये प्रति फुट और पैरा करीब एक हजार रुपये प्रति बीघा मिल रहा है। इससे लागत बढ़ गई है। परिवार ने सरकार से प्रजापति समाज के पारंपरिक रोजगार को बढ़ावा देने के लिए योजनाएं चलाने की मांग की है।


पर्यावरण संरक्षण का भी रखते हैं ध्यान
संजीत ने बताया कि प्रतिमाओं के निर्माण में तालाब की मिट्टी, बांस, पुआल, सुतली, खड़िया और अन्य प्राकृतिक सामग्री का उपयोग किया जाता है। पीओपी और रासायनिक पदार्थों का इस्तेमाल नहीं किया जाता, ताकि विसर्जन के दौरान जल प्रदूषण कम हो और जलीय जीवों को नुकसान न पहुंचे। महमूदाबाद क्षेत्र के बघाइन, बाबाकुटी, गौड़ेचा, पर्वतपुर और हेलेपारा समेत कई स्थानों पर मूर्ति निर्माण का काम होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed