फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The prison will be illuminated with 3500 lamps

Sitapur News: 3500 दीयों से जगमग होगा कारागार

Sun, 21 Jan 2024 08:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 21 Jan 2024 08:38 PM IST
विज्ञापन
The prison will be illuminated with 3500 lamps
सीतापुर। अयोध्या में हो रहे प्राण प्रतिष्ठा समारोह की धूम जिले के कारागार में भी रहेगी। शाम होते ही दीपों की रोशनी से कारागार परिसर जगमगा उठेगा। तनहाई बैरक में रह रहे सपा नेता आजम खां भी रामधुन सुनते हुए दीपोत्सव को देखेंगे। शाम को भजन संध्या का भी आयोजन किया जाएगा। कारागार प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

बेटे अब्दुल्ला के फर्जी प्रमाणपत्र मामले में सजा होने के बाद आजम खां को जिला कारागार लाया गया है। उन्हें तनहाई बैरक में रखा गया। राममंदिर में मूर्ति स्थापना को लेकर जिला कारागार में भी भव्य कार्यक्रम किया जाएगा। इसको लेकर तैयारियां पूरी हो गईं हैं। जेल को 3500 दीयों से जगमग किया जाएगा। हर बैरक, अस्पताल, रसोई घर और कार्यालयों में दीपकों को शाम होते ही जलाया जाएगा।
विज्ञापन

इसके साथ ही शाम पांच बजे से जेल परिसर में बने मंदिर में सभी बंदी बैठकर भगवान के भजनों का गुणगान करते हुए उत्सव मनाएंगे। यहां 1350 बंदी हैं। जिनको आदि भी प्रसाद वितरण किया जाएगा। जेल की बाहरी दीवारों पर झालरों को डाल दिया गया है। इस अवसर पर आजम खान भी अपनी बैरक से दीपोत्सव को देखेंगे। साथ ही रामधुन उनके कानों भी जाएगी। जेल अधीक्षक एसके सिंह ने बताया कि कारागार परिसर में पहले से ही साउंड सिस्टम लगा हुआ है। जिसकी आवाज हर बैरक तक जाती है। उसके जरिए ही रामधुन बजाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed