फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The pavilion will be decorated from today, the clarinet will ring

आज से निकलेगी खुशियों की बारात, बजेगी शहनाई

Wed, 21 Apr 2021 11:16 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
The pavilion will be decorated from today, the clarinet will ring
सीतापुर। गुरुवार से शहनाई गूंजनी शुरू हो जाएगी, लेकिन कोरोना की नजर इस पर भी लग गई है। कुछ लोगों ने तो शादियों को स्थगित करने तक पर विचार करना शुरू कर दिया है। जिनके घर में मांगलिक कार्यक्रम दो-चार दिन ही शेष रहे गए हैं, उन्होंने न्योता बांटने में हाथ सिकोड़ लिए हैं। भीड़ से बचने के लिए कम लोगों को ही न्योता दिया है।
विज्ञापन

कोरोना ने खुशियों पर संकट खड़ा कर दिया है। जनमानस धूमधाम से खुशियां भी नहीं मना पा रहा है। संक्रमण के डर से लोग भीड़भाड़ में जाने कतरा रहे हैं। मेजबान ज्यादा लोगों को बुलाने से तौबा कर रहे हैं। आलम यह है कि लोग 20-25 कार्ड बांटकर ही मांगलिक आयोजन निपटाए ले रहे हैं। कुछ ने तो शादी स्थगित करने पर भी मंथन शुरू कर दिया है। इसका असर रोजगार पर भी पड़ने लगा है।
विज्ञापन

बड़े आयोजन स्थलों की बुकिंग निरस्त होने लगी हैं। बैंड, रवाइस, बग्घी आदि से भी लोग किनारा करने लगे हैं। कम संख्या में मेहमान होने के चलते लोग अब घरों या फिर हाल किराए पर लेकर शादी निपटाने पर विचार करना शुरू कर दिया है। गेस्ट हाउस संचालक पेमेंट में कमी करके इस समस्या की काट निकालने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन ज्यादातर मामलों में बात नहीं बन रही है। एडवांस गम खाकर भी लोग बुकिंग निस्त करा दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मछरेहटा के गांव फतेहनगर के राहुल पांडेय की शादी दो मई को है। एक बड़ी दवाई कंपनी में उच्च पद पर तैनात राहुल धूमधाम से शादी करना चाहते थे, लेकिन कोरोना ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। अब उनके पिता सुशील शादी को स्थगित करने पर मंथन कर रहे हैं।
औरंगाबाद क्षेत्र के गांव दलेहरा के सर्वेश का 23 अप्रैल को तिलक है। उनके भाई राजीव शुक्ल कहते हैं मांगलिक कार्यक्रम टाला तो नहीं, लेकिन आमंत्रण की संख्या कम कर दी है। गांव-घर के लोगों को ही न्योता दिया है। कोरोना के चलते बाहर के रिश्तेदारों को सूचना नहीं दी गई है।
नैमिषारण्य के उत्तर वार्ड निवासी आनंद तिवारी शादी 22 मई को है। वे बताते हैं कि कार्यक्रम में सिर्फ नजदीकी रिश्तेदारों को ही न्योता दिया है। कोरोना के चलते सब प्लानिंग बिगड़ गई है। चाहते हुए भी ज्यादा लोगों को नहीं बुलाया जा सकता।
इन तारीखों में लग्न
इस साल दिसंबर तक शहनाई गूंजने के लिए लग्न हैं। नैमिषारण्य के पंडित सदानंद द्विवेदी ने बताया कि अप्रैल में 22 और 24 से 30 तक लगातार लग्न हैं। मई में 1,2,7,8,9, 13,14,15,16 और 22 से 30 अनवरत लग्न हैं। उन्होंने बताया, जून में सिर्फ सात दिन ही शादी का मुहूर्त मिलेगा। 3,4,5, 16,20, 22,23 और 24 तरीख को मांगलिक आयोजन हो सकते हैं।
जुलाई तो बहुत कम लग्न हैं। 1,2,7,13 और 15 को ही शहनाई गूंज सकती है। अगस्त और सितंबर में विवाह के मुहूर्त नहीं है। नवंबर में 15,16,20,21, 22,28,29 और 30 तरीख को शहनाई गूंजेगी है। दिसंबर में भी लग्न कम है। 1,2,6,7,11 और 13 मांगलिक आयोजन हो सकते हैं।

अलग-अलग समय पर बुलाए जा रहे मेहमान
कोरोना के चलते शादी पार्टियों के पैटर्न में भी बदलाव आ गया है। लोगों ने अलग-अलग समय पर मेहमानों को बुलाने का चलन शुरू कर दिया है। इसके लिए कार्डों पर टाइमिंग डालकर मुकर्रर वक्त पर ही आने का निवेदन किया जा रहा है। प्रिंटिंग संचालक आनंद कहते हैं कि उनके पास अब जो भी कार्ड छपने के लिए आ रहे हैं, उनमें टाइमिंग अलग-अलग छपवाई जा रही है। इससे कार्ड छापने के लिए बार-बार स्क्रीन तैयार करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed