फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The overbridge constructed on Sitapur-Hardoi road passed the trial

Sitapur News: सीतापुर-हरदोई मार्ग पर बना ओवरब्रिज ट्रायल में पास

Fri, 16 May 2025 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 16 May 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
The overbridge constructed on Sitapur-Hardoi road passed the trial
सीतापुर। सीतापुर-हरदोई मार्ग पर आवागमन करने वालों के लिए राहत भरी खबर है। शहर के नवीन चौक पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज का निर्माण कार्य करीब पूरा हो गया है। पहले ट्रायल में यह पास हो गया है। छोटे व भारी वाहनों को पुल से शुक्रवार को गुजारा गया। इससे उम्मीद है फिनिशिंग का काम एक सप्ताह में पूर्ण हो जाएगा। इस पुल के चालू होने से जाम से निजात मिलेंगी। साथ ही मुसाफिर हाईवे का सफर नान स्टॉप कर सकेंगे।
विज्ञापन


सीतापुर-बरेली हाईवे पर शहर के नवीन चौक पर 50 करोड़ की अधिक लागत से ओवरब्रिज प्रस्तावित था। यह पुल सीतापुर-हरदोई मार्ग पर बना हुआ है। करीब एक साल से पुल के निर्माण कार्य में तेजी आई। एक बार पुल निर्माण की कवायद शुरू हुई तो बराबर चलती रही। करीब सात सौ मीटर पुल का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। पुल के दोनों तरफ सड़क भी बन गई है। पुल बनने के बाद शुक्रवार को इसका ट्रायल हुआ। छोटे व भारी वाहनों को पुल के ऊपर से गुजारा गया। वाहन फर्राटा भरते हुए निकलते रहे।
विज्ञापन


अब केवल फिनिशिंग का काम बाकी है। वह भी तेजी से चल रहा है। इससे उम्मीद है कि एक सप्ताह में यह पुल तैयार होकर चालू हो जाएगा। इस पुल के चालू होने से यहां पर लगने वाली जाम व दुर्घटनाओं पर अंकुश लगेगा। साथ ही सफर बिना रुकावट के हो सकेगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed