फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The operation lasted for seven hours, bodies of cows were taken out from the river.

Sitapur News: सात घंटे चला ऑपरेशन, नदी से निकाले गोवशों के शव

Tue, 13 Feb 2024 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 13 Feb 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
The operation lasted for seven hours, bodies of cows were taken out from the river.
गोंदलामऊ/सीतापुर। संदना थाना क्षेत्र में नदी में उतराते मिले 30 गोवंशों के शवों को मंगलवार को दफना दिया गया। इस काम के लिए जिला प्रशासन ने राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की दो टीमें बुलाईं। एक टीम ने लखनऊ जोन और दूसरी ने बरेली जोन से आकर मोर्चा संभाला। सुबह छह बजे से ही दोनो टीमें निरीक्षक चंद्रेश्वर के नेतृत्व में नदी से मृत गोवंशों को निकालने में जुटी रहीं।
विज्ञापन

एसडीआरएफ के 35 जवानों ने दोपहर एक बजे तक ऑपरेशन चलाया और गोवंशों को निकालकर दफनाने में प्रशासन का सहयोग किया। गौरतलब है कि सोमवार को सिधौली मिश्रिख मार्ग पर कोनीघाट पुल के नीचे बह रही गोमती नदी में मृत गोवंश उतराते दिखे। इसकी सूचना पर बजरंग दल के कार्यकर्ता प्रदर्शन करने लगे। मामले ने तूल पकड़ लिया। एडीएम नीतीश कुमार सिंह, एएसपी डॉ प्रवीन रंजन सिंह और एसडीएम अनिल रस्तोगी देर रात तक मोर्चा संभाले रहे। सुबह छह बजे एसडीआरएफ के साथ पशु चिकित्साधिकारियों व ब्लॉक के कर्मचारियों की एक टीम लगाई गई। एसडीआरएफ के जवान मृत गोवंशों को निकालते रहे।
विज्ञापन


चार जेसीबी, 2 नाव संग जुटे रहे 50 कर्मी
सुबह पांच बजते ही एसडीआरएफ के जवान मौके पर पहुंच गए। उनके साथ एसडीएम अनिल रस्तोगी व राजस्वकर्मियों की टीम जुटी। एसडीआरएफ के निरीक्षक चंद्रेश्वर ने ऑपरेशन की रूपरेखा तय की। उन्होंने दो नावों को पानी में उतारा। बताया कि नदी में काई काफी ज्यादा मात्रा में होने के कारण नाव चलाने में बहुत दिक्कत आई। रस्सा बांधकर चप्पू की मदद से एसडीआरएफ के जवानों ने नावों को पानी में चलाया। नाव की मदद से गोवंशों के शवों को किनारे तक पहुंचाया। इसके बाद जेसीबी की मदद से गड्ढा खोदकर उन्हें दफनाया गया। चंद्रेश्वर ने बताया कि लखनऊ जोन से 18 जवान और बरेली जोन से एसआई जितेंद्र सिंह संग 17 जवानों ने ऑपरेशन को अंजाम दिया। वहीं, राजस्वकर्मियों की तीन टीमें एसडीआरएफ संग लगी रहीं। इन तीन टीमों में कुल 18 राजस्वकर्मियों को लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


30 मृत पशुओं को दफनाया गया, होगी जांच
सात घंटे के जटिल ऑपरेशन के बाद तीस गोवंशों को नदी से निकाला गया। शव विच्छेदन समिति ने शवों का पोस्टमार्टम किया। इसके बाद उन्हें दफना दिया गया। नदी से बाहर निकाले गये मृत पशुओं 18 गोवंश (12 नर व 6 मादा), 9 महिष वंशीय (8 नर व 1 मादा), दो बकरी व एक नीलगाय के शव शामिल हैं। इनकी खाल व बाह्य व अंदरूनी अंग सड़े गले पाये गए। इस वजह से पशुओं की मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया।



एलआईयू भी करेगी मामले की जांच
जिला प्रशासन इस पूरे मामले की विशेष जांच एलआईयू से भी करवा रहा है। किन परिस्थितियों में गोवंश नदी में पहुंचे, इस मामले की पड़ताल की जा रही है। आसपास के गांवों में भी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed