फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The officials are the only hurdle in the way of the medal

Sitapur News: पदक की राह में पदाधिकारी ही रोड़ा

Mon, 23 Feb 2026 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 23 Feb 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
The officials are the only hurdle in the way of the medal
सीतापुर। साहब... ऐसे कैसे ओलंपिक व कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक आएंगे। ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए खेल मैदान बनाएं गए हैं, लेकिन देश के लिए पदक लाने की राह में पदाधिकारी की रोड़ा बने हुए हैं। मैदान में उपले पाथे जा रहे हैं। मैदान में बड़ी-बड़ी घास उग आई है। खेल मैदानों की ऐसी स्थिति के चलते युवा खिलाड़ियों में आक्रोश व्याप्त है। खिलाड़ियों का कहना हैं कि खेल मैदान के भीतर फैली अव्यवस्थाएं प्रतिभाओं को खत्म कर रही हैं। मैदान में कोई भी खेल उपकरण नहीं लगे हैं। कई जिम्मेदारों को जानकारी दी गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

गोंदलामऊ की ग्राम पंचायत उदईपुर पूर्वी में खेल मैदान परिसर में ही स्थानीय लोगों के द्वारा उपले पाथे जा रहे हैं। जिसके चलते खिलाड़ी खेल मैदान पर खेल अभ्यास नहीं कर पा रहे है। खेल मैदान का गेट टूट गया है, जिससे आवारा मवेशियों का जमावड़ा भी मैदान के अंदर लगा रहता है। स्थानीय खिलाड़ी राहुल, सोनू, सुनील, पिंटू ने बताया कि खेल मैदान में उपले पाथे जाने की वजह से खेल मैदान में खेलने की जगह नहीं है। मछरेहटा की ग्राम पंचायत माड़र में बने खेल मैदान पर बड़ी-बड़ी घास उगी हैं, जिसके चलते युवा खिलाड़ी खेल मैदान का लाभ नहीं ले पा रहे है। युवा खिलाड़ी सोनू और गोविंद का कहना हैं कि मैदान में कोई भी खेल उपकरण नहीं लगाए गए है। जबकि डीएम ने खेल मैदानों के अंदर युवाओं के लिए खेल उपकरण और ओपन जिम लगाने के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed