{"_id":"604faa2f8ebc3ed38166c90e","slug":"the-needy-in-waiting-to-get-the-help-of-corona-period-sitapur-news-lko569745332","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना काल की मदद राशि पाने के इंतजार में जरूरतमंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना काल की मदद राशि पाने के इंतजार में जरूरतमंद
विज्ञापन
सीतापुर। कोरोना काल में जरूरतमंदों को सरकार की ओर से मुहैया करायी गयी एक हजार की मदद राशि महीनों बाद भी लाभार्थियों के खाते में नहीं पहुंची है। इसका कारण चिन्हित लाभार्थियों के खाता नंबर गलत होने को बताया जा रहा है। खाता नंबर सही कर मदद राशि जमा कराने के निर्देश बाद भी बीडीओ और एडीओ इस मामले में उदासीन बने हैं। इससे नाराज अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने तत्काल बिलों को सही कराकर रिटर्न बिल कोषागार में भुगतान को प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। साथ ही चेताया है कि यदि उक्त राशि डूबी तो इसकी पूरी जिम्मेदारी कर कड़ी कार्रवाई होगी।
मामला खैराबाद ब्लॉक से जुड़ा है। कोरोना काल में जरूरतमंदों को मदद पहुंचाने के लिए केंद्र व राज्य सरकार की ओर से एक-एक हजार रुपया की मदद राशि सीधे खाते में जमा कराने की व्यवस्था की गयी थी। हैरानी की बात है कि खैराबाद ब्लॉक क्षेत्र में बड़ी संख्या में ऐसे लाभार्थी है जिनके खाते में अभी तक मदद को स्वीकृत एक हजार की राशि नहीं पहुंची। बीते साल सितंबर में जरूरतमंद को शासन से उनके खाते में एक हजार रुपये की सहायता भेजे जाने की सूची एडीओ ने भेजी थी, लेकिन लाभार्थियों के खाता नंबर गलत दर्ज हो जाने के कारण एक सौ से अधिक पात्रों के खातों में उक्त धनराशि नहीं पहुंची।
पीड़ितों की शिकायत पर जिलाधिकारी ने खाता सही कर उक्त राशि ट्रांसफर कराने का निर्देश दिया था लेकिन इसका पालन अभी तक नहीं हुआ है। एडीएम प्रशासन ने भी बीती एक मार्च को रिटर्न बिल तैयार कर कोषागार में एक सप्ताह में जमा करने का निर्देश संबंधित बीडीओ और एडीओ को दिया था। इसके बावजूद पैसा खाते में न पहुंचने से जरूरतमंद परेशान हैं।