फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The murder of the old woman by beating her head, sensation

वृद्धा की सिर कूंचकर हत्या, सनसनी

Tue, 19 Apr 2022 12:10 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
The murder of the old woman by beating her head, sensation
सीतापुर। कोतवाली मिश्रिख इलाके में रविवार देर रात एक वृद्ध महिला की सिर कूंच कर निर्मम हत्या कर दी गई। महिला का शव उसके कमरे में पड़ा मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने सौतेले पोते पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी पोते के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है।
विज्ञापन

कोतवाली मिश्रिख इलाके के गांव दौलतपुर निवासी मालती देवी (75) के कोई संतान नहीं थी। उसके पति छैलबिहारी की दूसरी पत्नी के एक बेटा श्याम किशोर है। श्याम किशोर के एक बेटे जयशंकर के वहां मालती काफी समय से रहती थी। घर में उसका एक अलग कमरा था। रविवार रात जयशंकर की पत्नी करीब 11 बजे खाना देने गई तो वहां का मंजर देखकर दंग रह गई।
विज्ञापन

मालती के सिर पर कई चोटों को निशान थे और बिस्तर के नीचे खून गिरा हुआ था। इस पर उसने शोर मचाया। चीख-पुकार सुनकर घर के अन्य लोग और ग्रामीण भी इकट्ठा हो गए। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस वृद्धा को अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के पोते जयशंकर ने अपने ही भाई शिवशंकर पर हत्या करने की आशंका जताई है। आरोप है कि शिवशंकर नशेड़ी प्रवृत्ति का है। उसका आरोप है कि वह कई बार बंटवारे की बात कर चुका है। संपत्ति के लालच में ही उसने दादी की हत्या कर दी है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। घटना को लेकर जयशंकर ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर मिश्रिख राकेश सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी शिवशंकर पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी की तलाश में कई जगह छापेमारी की गई है। टीमें लगी हुई हैं। जल्द ही पूूरी घटना का खुुलासा किया जाएगा।
नुकीले हथियार से किया गया प्रहार
पुलिस के अनुसार, महिला के सिर को ईंट से नहीं कूचा गया है। बल्कि किसी नुकीली और भारी चीज से उसके सिर पर प्रहार किया गया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि सिर को अगर ईंट से कूंचा जाता तो सिर बुरी तरह खराब हो जाता, जबकि देखने पर पाया गया कि शव के सिर में दो से तीन निशान मिले हैं, जिससे यह प्रतीत हो रहा है कि किसी नोक वाले हथियार से महिला की हत्या की गई है। हत्या किस चीज से की गई है, इसका पता तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हो जाएगा।

...तो संपत्ति विवाद बना कत्ल की वजह
पुलिस के अनुसार मृतका के पति छैलबिहारी ने अपनी सारी संपत्ति एक मकान, सड़क किनारे स्थित दो प्लॉट मालती के नाम कर रखे थे। जबकि उनके बेटे और पोते के नाम पर कुछ नहीं था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी नशेड़ी था। कई दिनों से जायदाद का हिस्सा मांग रहा था। आरोप है कि हिस्सा न मिलने पर आरोपी ने ऐसा कदम उठाया। अभी तक तो पुलिस नामजद आरोपी को ही तलाश रही है, लेकिन पूरे परिवार के बयान और गतिविधियों पर भी पुलिस की नजर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed