फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The murder of a young man in Laharpur did not open the secret of postmortem

लहरपुर में युवक की हत्या का पोस्टमार्टम में नहीं खुला राज

Sun, 03 Jan 2021 11:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
The murder of a young man in Laharpur did not open the secret of postmortem
लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में गांव के बाहर मृत पाए गए युवक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि नहीं हुई। मौत का असली कारण जानने के लिए बिसरा सुरक्षित किया गया है। बिसरा रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के कारणों से पर्दा उठ सकेगा। इस मामले में मृतक के परिवार वालों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया था और पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही थी। देर शाम पुलिस की मौजूदगी में मृतक के शव का अंतिम संस्कार भी करा दिया गया।
विज्ञापन

लहरपुर कोतवाली इलाके के चंदेसुवा गांव निवासी मुन्नालाल (30) पुत्र कमलेश शुक्रवार की शाम घर से दवा लेने के लिए लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के ही शाहपुर गया था। देर शाम होने पर भी वह लौट कर नहीं आया तो परिवार वालों को शंका हुई और उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला। शनिवार की सुबह जब परिवार के लोग फिर उसकी तलाश में निकले तो गांव के बाहर गेहूं के खेत में मुन्नालाल का शव पड़ा मिला था। जिसके बाद पुलिस को बताया गया।
विज्ञापन

खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। इस मामले में परिवार के लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। परिवार वालों का कहना था कि मुन्नालाल के मुंह से खून रिस रहा था। परिवार के लोग चोट के निशान भी देख जाने की बात कह रहे थे। जिसके चलते पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया था। पोस्टमार्टम के बाद सूत्रों से खबर मिली है, कि मृतक की मौत के कारणों की पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम से हत्या की भी पुष्टि नहीं हुई। जिसके चलते चिकित्सकों ने जांच के लिए बिसरा सुरक्षित किया है। अब बिसरा जांच रिपोर्ट ही मुन्नालाल की मौत का राजफास करेगी। इंस्पेक्टर ओपी राय का कहना है कि मामले में जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed