{"_id":"613f95328ebc3e84795e3c39","slug":"the-missing-baby-girl-was-eaten-by-a-wild-animal-sitapur-news-lko595420474","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायब दुधमुंही बच्ची को जंगली जानवर ने बनाया था निवाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गायब दुधमुंही बच्ची को जंगली जानवर ने बनाया था निवाला
विज्ञापन
बालिका का शव मिलने वाली मृतक लक्ष्मी की फाईल फोटो।
- फोटो : SITAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। कोतवाली देहात इलाके में तीन दिन पूर्व मां-बाप के साथ सोते समय गायब हुई दो साल की मासूम बच्ची का क्षत-विक्षत शव सोमवार को गड्ढे में पड़ा मिला है। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस जंगली जानवर के द्वारा बच्ची का निवाला बनने की बात कह रही है। पुलिस का कहना है कि जंगली जानवर ही बच्ची को खा गया है। पुलिस जांच की बात कह रही है।
कोतवाली देहात इलाके में लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर बिजवार ओवरब्रिज के पास सड़क किनारे राकेश गुप्ता परिवार के साथ रहते हैं। बीते शुक्रवार की रात राकेश अपनी पत्नी और दो साल की बच्ची लक्ष्मी के साथ घर के बाहर खुले में एक ही चारपाई पर सो रहे थे, देर रात उनकी बच्ची गायब हो गई। शनिवार की सुबह दंपती को जगने पर बच्ची बिस्तर से गायब मिली थी।
बच्ची की आसपास काफी तलाश की गई, लेकिन कोई पता नहीं चल सका था। परेशान दंपती ने मामले की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की थी। इसके बाद मौके से लेकर करीब एक किमी. की दूरी तक बच्ची की काफी खोजबीन की गई थी। अनहोनी की आशंका को लेकर पुलिस ने शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली थी, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका था। मामले की गंभीरता को देखते हुए बच्ची की तलाश में पुलिस की पांच टीमें भी लगाई गईं थी।
विज्ञापन
इसी बीच सोमवार की सुबह कोतवाली देहात इलाके के भगौतीपुर गांव के बाहर मवेशी चरा रहे लोगों की नजर एक गड्ढे की ओर पड़ी, जहां पर कुछ जानवर गड्ढे से कुछ नोचते दिख रहे थे। लोग मौके पर पहुंचे तो बच्ची का क्षत-विक्षत शव पड़ा देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची, बच्ची के माता-पिता भी मौके पर पहुंचे। शव को देखकर उन्होंने अपनी बेटी लक्ष्मी के रूप में उसकी शिनाख्त की। चश्मदीदों के मुताबिक बच्ची का शव क्षत-विक्षत था।
उसके पैर, हाथ, चेहरा, कान जंगली जानवर खा गए थे। लापता बच्ची के शव के पोस्टमार्टम के बाद आई रिपोर्ट में हेड इंजरी से मौत की पुष्टि हुई है। जानकारों के मुताबिक गिरने से बच्ची की मौत हुई है। इसके बाद उसे अंगों को खाया गया है। जानकार बताते हैं कि मौत के बाद उसके शरीर को नोंचा गया है।
सवालों से सस्पेंस
बच्ची माता-पिता के साथ जिस स्थान पर सो रही थी, उसका शव वहां से करीब दो किमी दूर पर मिला है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि मां-बाप के बीच से बच्ची को अगर जंगली जानवर ने उठाया तो क्या बच्ची की आंख नहीं खुली होगी, उसने रोया नहीं होगा, रोया होगा तो मां-बाप जान पाए क्या। यह बात भी लोगों के बीच चर्चा का विषय है।
जंगली जानवर ने बच्ची को निवाला बनाया है। जानवर बच्ची के हाथ, पैर, चेहरा, कान को खा गए थे। प्रथम दृष्टया मामला यही लग रहा है। सोमवार को गांव के बाहर लोग जानवर चरा रहे थे, उन्होंने सियार को शव को नोचते देखा था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार हो रहा है।
राजेश कुमार, इंस्पेेक्टर कोतवाली देहात