{"_id":"603a837e8ebc3e1503093259","slug":"the-miscreants-entered-the-house-and-beat-up-the-protest-sitapur-news-lko5670887143","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसे बदमाशों ने विरोध पर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसे बदमाशों ने विरोध पर पीटा
विज्ञापन
संदना (सीतापुर)। एक घर से नकदी और जेवर पार कर भाग रहे बदमाशों ने विरोध पर गृहस्वामी के भाई की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद बदमाश मौके से भाग निकले।
संदना इलाके के गांव अदौलीपुरवा निवासी अशोक बीती रात परिवार के साथ मेला देखने गया था। घर में उसका भाई सोया था। देर रात कुछ लोग घर के मुख्य दरवाजे की कुंडी तोड़कर अंदर दाखिल हुए। पांच हजार की नकदी और जेवर पार कर बदमाश भागने की कोशिश में थे।
इस बीच गृहस्वामी के सो रहे भाई राजेश आहट पाकर जग गए। उसने विरोध किया। राजेश के मुताबिक, इस पर तीन बदमाशों ने उसे पकड़ लिया और जमकर पीटने के बाद शांत रहने की धमकी दी। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। गृहस्वामी के आने पर राजेश ने आपबीती बताई। सुबह होने पर गृहस्वामी ने मामले की तहरीर पुलिस को दी। एसओ संदना अवधेश यादव ने घटना की जानकारी से इनकार किया है। तहरीर मिलने के बाद भी एसओ का कहना है कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है।