फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The minister in charge gave the gift of hi-tech library and kangaroo mother care ward.

Sitapur News: प्रभारी मंत्री ने दी हाईटेक लाइब्रेरी व कंगारू मदर केयर वार्ड की सौगात

Sat, 15 Feb 2025 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
The minister in charge gave the gift of hi-tech library and kangaroo mother care ward.
वार्ड का वर्चुअल लोकार्पण करते प्रभारी मंत्री।
सीतापुर। जिले के प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने बाल विकास परियोजना शहरी व खैराबाद के बच्चों को पोषण किट बांटी। अति कुपोषित बच्चों के पोषण स्तर में सुधार करने के उद्देश्य से पोषण किट में प्रोटीन पाउडर, चिक्की, शहद, आदि के साथ-साथ आवश्यक दवाइयां बांटीं। इसके साथ 19 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में नवनिर्मित कंगारू मदर केयर वार्ड के साथ विभिन्न विकास खंडों के 52 गांवों में ग्राम पंचायत स्तर पर स्थापित हाईटेक लाइब्रेरी का भी वर्चुअल लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत एक लाभार्थी को शादी अनुदान योजना के तहत एक लाख एक हजार की अनुदान राशि का चेक भी दिया। वहीं, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तीन लाभार्थियों लक्ष्मी देवी, ध्रुव कुमार व गुनीराम को स्वीकृत धनराशि का चेक भी दिया।
विज्ञापन


इस दौरान निर्माण कार्यों को पूरी गुणवत्ता के साथ पूरा करने, चिकित्सालयों में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सर्वे कर आवास आवंटन करने और आयुष्मान भारत योजना के तहत कंट्रोल रूम का नंबर व उपलब्ध सेवाओं की सूची सभी केंद्रों पर प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। इसके साथ निर्धारित रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने एसपी चक्रेश मिश्र से चौरासी कोसी परिक्रमा के संबंध में सुरक्षा का विशेष ध्यान देने को कहा। इस दौरान कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही, नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर गुरू, विधायक मिश्रिख रामकृष्ण भार्गव, विधायक सेवता ज्ञान तिवारी, विधायक महोली शशांक त्रिवेदी, विधायक महमूदाबाद आशा मौर्य,विधायक सिधौली मनीष रावत व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed