फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The lizard fell in the food

खाने में गिरी छिपकली, सात की हालत बिगड़ी

Tue, 16 Mar 2021 12:10 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
The lizard fell in the food
खैराबाद (सीतापुर)। खैराबाद थाना क्षेत्र में रविवार देर रात खाने में छिपकली गिरने से एक ही परिवार के सात लोगों की हालत बिगड़ गई। उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। कई घंटे इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ। इसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गई।
विज्ञापन

खैराबाद थाना क्षेत्र के मजलिसपुर गांव में एक परिवार रविवार देर शाम घर में बना खाना खा रहा था। खाना खाने के बाद अचानक सभी को उल्टियां होने लगी और चक्कर आने लगे। इसके बाद सभी की हालत बिगड़ गई। परिवार के लोगों ने एंबुलेंस बुलाई। एंबुलेंस के जरिये सभी लोगों को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां सभी का इलाज हुआ।
विज्ञापन

इस दौरान एक ही परिवार की कौशल्या, रामरती, सौरभ राज, जयराम, सोल्जर, माधुरी, मालती और नीरज की हालत बिगड़ी थी। कई घंटे जिला अस्पताल में इलाज चलने के बाद सभी की हालत खतरे से बाहर है। अस्पताल से सभी को छुट्टी दी गई है। परिवार के लोगों ने बताया कि खाने में छिपकली पड़ गई थी। इसकी वजह से खाना विषाक्त हो गया और सभी लोग बीमार पड़ गए। अब सब स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed