फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The lives of two women scorched by fire

आग से झुलसकर गई दो महिलाओं की जान

Tue, 12 Sep 2017 11:11 PM IST
सीतापुर
सीतापुर Updated Tue, 12 Sep 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
The lives of two women scorched by fire
प्रतीकात्मक तस्वीर
अलग-अलग स्थानों पर आग से झुलसकर दो महिलाओं की मौत हो गई। घटनाएं रेउसा थाना व महोली कोतवाली क्षेत्र की हैं। रेउसा थाना क्षेत्र की घटना में मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस जांच की बात कह रही है।
विज्ञापन


महोली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बड़ागांव निवासी प्रवीण कुमार सिंह की पत्नी मधू सिंह(35)सोमवार की रात कमरे में चारपाई पर सो रही थी। बताते हैं कि आधी रात के वक्त घर की वायरिंग की केबल टूटकर चारपाई पर गिर गई। स्पार्किंग होने से चारपाई में आग लग गई।
विज्ञापन


इससे चारपाई पर सो रही मधू आग की चपेट में आ गई। चीख सुनकर मौके पर पहुंचे परिवार के सदस्यों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। तब तक मधू सिंह बुरी तरह से झुलस चुकी थी। परिवार के सदस्यों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पर इलाज के दौरान मधू सिंह ने दम तोड़ दिया। उधर रेउसा के सेवता निवासी सिराज की पत्नी रेशमा(24) की संदिग्ध हालात में आग से झुलसकर मौत हो गई। घटना को लेकर विवाहिता के मायके पक्ष से रेशमा के पिता ग्राम गुड़ैंचा निवासी लतीफ ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पिता का आरोप है कि ससुराल पक्ष ने दहेज की मांग पूरी न होने पर रेशमा को जलाकर मार डाला है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed