फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The leopard that attacked the villagers twice did not show up in Kambing

दो बार कांबिंग में नहीं दिखा ग्रामीणों पर हमला करने वाला तेंदुआ

Mon, 10 May 2021 11:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
The leopard that attacked the villagers twice did not show up in Kambing
रामपुर मथुरा (सीतापुर)। भदेसर मजरा ढखवा गांव में घेराबंदी के दौरान तीन ग्रामीणों पर हमला कर जंगल में गए तेंदुए की पुन: वापसी की आशंका को लेकर वन विभाग की टीम ने सोमवार जेसीबी की मदद से जंगल में कांबिग की, लेकिन तेंदुआ जंगल में नहीं दिखा। ऐसे में वन विभाग अब पूरी तरह यह मान चुका है कि तेंदुआ गांव के आसपास जंगल में नहीं है। इससे ग्रामीणों का डर भी कम हुआ है। वन विभाग का कहना है कि लोगों डरने की नहीं बल्कि अलर्ट रहने की जरूरत है।
विज्ञापन

भदेसर में गुरुवार की सुबह तेंदुआ दिखाई दिया था। फिर पास के जंगल में चला गया था। घेराबंदी करने पर दो बार हमला कर तीन लोगों को घायल कर दिया था। इसके बाद तेंदुआ फिर से जंगल में छिप गया था। वन विभाग ने तेंदुआ को पकड़ने के लिए जंगल के निकट पिंजरा लगाकर उसमें बकरी भी बांधी लेकिन वह झांसे में नहीं आया। वन विभाग तेंदुए के वहां से कहीं दूर चले जाने की बात कह रहा था, लेकिन ग्रामीण तेंदुए के गांव के करीब जंगल में ही छिपे होने का दावा कर रहे थे।
विज्ञापन

लोगों को आशंका थी कि तेंदुआ दुबारा जंगल से बाहर आकर उनपर हमला कर सकता है। दहशत का भी माहौल रहा। इस माहौल को दूर करने के लिए वन विभाग की टीम ने सोमवार दूसरी बार गांव के करीब स्थित जंगल में जेसीबी की सहायता से कांबिंग की, लेकिन तेंदुआ नहीं दिखा। इस दौरान गांव और आसपास के लोग भी जंगल के बाहर खड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेंजर बसंत सिंह ने बताया कि पिंजड़ा लगाने से पहले ही तेंदुआ गांव के निकट स्थित जंगल को छोड़कर किसी अन्य स्थान पर जा चुका था। यही वजह रही कि कांबिंग के दौरान वह कहीं नहीं दिखाई दिया। फिर भी वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को सलाह दी है कि वह अकेले घरों से न निकलें। झुंड और टोली बनाकर ही जाएं। रेंजर ने बताया कि अब फिलहाल तेंदुए का कोई खतरा नहीं है, लेकिन ग्रामीणों को अलर्ट रहने की जरूरत है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed