फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The lapse of candidate selection in the wards cost the BJP dearly

Sitapur News: वार्डों में प्रत्याशी चयन की चूक भाजपा को पड़ी भारी

Tue, 16 May 2023 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 16 May 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
The lapse of candidate selection in the wards cost the BJP dearly
नैमिषारण्य/सीतापुर। किसी भी चुनाव को जीतने में सही प्रत्याशी का चयन काफी मायने रखता है। मिश्रिख-नैमिषारण्य नगर पालिका अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा को वार्डों में गलत प्रत्याशी का चयन करना भारी पड़ गया। नगर के सभी 25 वार्डों के चुनाव मैदान में भाजपा ने प्रत्याशी उतारे थे। इनमें से महज नौ वार्डों में भाजपा उम्मीदवार जीत सके हैं। अधिकतर वार्डों में मतदाताओं से बेहतर सांमजस्य वाले लोकप्रिय दावेदारों की अनदेखी कर दूसरे दावेदारों को टिकट दे दिया गया। इससे दावेदारों के साथ उनके समर्थक व बड़ी संख्या में वार्ड के मतदाताओं में भी नाराजगी थी।
विज्ञापन

भाजपा से टिकट मांगने पर भी जब नहीं मिला तो कई दावेदारों ने निर्दलीय तौर पर चुनावी दंगल में ताल ठोक दी। अधिकतर ने भाजपा प्रत्याशी को शिकस्त देकर फतह भी हासिल की। गलत प्रत्याशी चयन को लेकर वोटरों की नाराजगी भाजपा के खिलाफ मतदान में तब्दील हो गई। इन दो वार्डों को उदाहरण के तौर पर देख सकते हैं। नैमिषारण्य तीर्थ के पश्चिम वार्ड में भाजपा ने मतदाताओं पर मजबूत पकड़ वाली नीतू को दरकिनार करते हुए पूजा सक्सेना को टिकट दिया। वहीं, उत्तर वार्ड नंबर दो में मजबूत स्थिति में दिख रहे रौनक कुमार की बजाय रुचि मिश्रा को टिकट थमा दिया। भाजपा का यह निर्णय मतदाताओं के गले नहीं उतरा। भाजपा से टिकट न मिलने पर दोनों दावेदार निर्दलीय वार्ड मेंबर के चुनाव में उतर गए। चुनावी नतीजे आए तो निर्दलीय प्रत्याशियों का प्रदर्शन शानदार रहा। ये दोनों नतीजे सभासद प्रत्याशियों की बड़ी जीत में शुमार हैं।
विज्ञापन

भाजपा अगर वार्डों में जिताऊ उम्मीदवारों का चयन करती तो सभासद प्रत्याशी खुद के साथ अध्यक्ष पद के लिए मतदान की अपील मतदाताओं से करते। लेकिन वार्डों में जिताऊ उम्मीदवारों की अनदेखी से भाजपा के समीकरण उलट गए। मिश्रिख-नैमिषारण्य नगर पालिका अध्यक्ष की कुर्सी भाजपा के हाथ से फिसलने की वजह वार्डों में गलत प्रत्याशियों का चयन माना जा रहा है। अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा की सुमन भार्गव को निर्दलीय मुन्नी देवी ने बेहद करीबी मुकाबले में 272 मतों के अंतर से पटखनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाक्स....
उदाहरण एक :
पश्चिम वार्ड से नीतू ने सभासद का चुनाव लड़ने के लिए भाजपा से टिकट मांगा। अपने वार्ड में मतदाताओं पर उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। भाजपा ने टिकट नहीं दिया तो नीतू निर्दलीय चुनाव लड़ीं। कुल पड़े 419 मतों में से नीतू ने 221 वोट हासिल कर भाजपा प्रत्याशी पूजा सक्सेना को 125 मतों से हराया। यहां अध्यक्ष पद की भाजपा प्रत्याशी सुमन भार्गव को निर्दलीय मुन्नी देवी ने नौ मतों से पीछे छोड़ दिया।


बाक्स....
उदाहरण दो :
उत्तर वार्ड नंबर दो से रौनक कुमार सभासद चुनाव के लिए मजबूत स्थिति में दिखाई दे रहे थे। भाजपा से टिकट की दावेदारी की, पर भाजपा ने रौनक को दरकिनार करते हुए रुचि को प्रत्याशी बना दिया। रौनक ने कुल पड़े 331 मतों में से 209 वोट पाकर भाजपा की रुचि को 89 वोटों से हरा दिया। यहां अध्यक्ष पद की भाजपा प्रत्याशी सुमन भार्गव से निर्दलीय मुन्नी देवी ने नौ मतों की बढ़त बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed