{"_id":"69839a748e6650ac4307f297","slug":"the-land-surveyor-and-local-strongmen-are-threatening-to-build-a-road-through-the-field-sitapur-news-c-102-1-stp1001-149555-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: लेखपाल और दबंग खेत से चकमार्ग निकालने की दे रहे धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: लेखपाल और दबंग खेत से चकमार्ग निकालने की दे रहे धमकी
Thu, 05 Feb 2026 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 05 Feb 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
तहसील सभागार में शिकायतें सुनती राज्य महिला आयोग की सदस्या सुजीता कुमारी।
सीतापुर। मैडम लेखपाल और दबंगों की मिलीभगत से हमारे ही खेत से चक मार्ग निकाला जा रहा है। लेखपाल मेरे खिलाफ कार्रवाई करने की धमकी दे रहे हैं। ये बातें बुधवार को राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी की जनसुनवाई में नेवादा गांव की रहने वाली गंगादेवी ने कहीं। उन्होंने बताया कि जब लेखपाल से न्याय की गुहार लगाई तो उन्होंने धक्का देकर अभद्रता की। आयोग की सदस्या सुजीता कुमारी ने आश्वासन देकर दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने इस दौरान कुल 16 मामलों की सुनवाई की। इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रिया पटेल व अन्य मौजूद रहे।
आंगनबाड़ी में भर्ती के लिए दी थी रिश्वत, अब नहीं वापस हो रहे पैसे
हरगांव ब्लॉक के निगोहा गांव निवासी गुरु प्रसाद ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2024 में अपनी बहू को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद पर भर्ती होने के लिए 50 हजार रुपये दिये थे। बहू का लिस्ट में न नाम आया और न संबंधित व्यक्ति पैसे वापस कर रहा है। इसकी शिकायत जिले के अधिकारियों और हरगांव थाने पर की है। इसके बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस पर राज्य महिला आयोग की सदस्या ने सोबरल लाल का प्रार्थनापत्र देकर हरगांव थाने व अधिकारियों से वार्ता कर कार्रवाई के निर्देश दिये।
राशन कार्ड में नहीं बढ़ रहा नाम
चिलवारा गांव निवासी साहीन ने बताया कि उनके राशन कार्ड में मेरे परिवार के सदस्यों का नाम नहीं बढ़ाया जा रहा है। इसके लिए जिला पूर्ति कार्यालय के कई बार चक्कर काटे लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। राशन कार्ड में अगर नाम चढ़ जाए तो परिवार का भरण पोषण हो सकेगा। इस पर राज्य महिला आयोग की सदस्य ने कार्रवाई के निर्देश दिये हैं।