फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The Kanwariyas left for Kashi after filling water.

जल भरकर छोटी काशी रवाना हुए कांवड़िये

Sat, 30 Jul 2022 12:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
The Kanwariyas left for Kashi after filling water.
सीतापुर। सावन में कांवड़ियों की धूम है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाके में कांवड़िये जल भरकर हर-हर महादेव... व बम-बम भोले... करते हुए छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ जा रहे हैं। इनका जिले में विभिन्न जगहों पर स्वागत करके लोग आशीर्वाद ले रहे हैं। इससे माहौल भक्तिमय दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

लहरपुर संवाद के अनुसार कोतवाली प्रभारी राजीव सिंह ने शुक्रवार को भारी दल-बल के साथ क्षेत्र के ग्राम मतुवा में रतनगंज की तरफ से आ रहे कांवड़ियों का स्वागत किया। उन्हें किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो, उनकी सुरक्षा को लेकर कई किलोमीटर उनके साथ यात्रा की। कांवड़िये जल लेकर छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ के लिए रवाना हुए हैं। नगर क्षेत्र से भी भारी संख्या में कांवड़िये गोला जाने के लिए भोलिया बाबा मंदिर प्रांगण में जुटे व पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

सेवता व रेउसा संवाद के अनुसार कांवड़ियों का जत्था शुक्रवार को करसा गांव के चहलारी घाट से रवाना हुआ। इस स्थान से जल भरकर छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ के लिए बोल बम के जयकारों के साथ आगे बढ़ते चले गए। कांवड़ियों का जत्था मारूबेहड़, रेउसा, बभनावा, खरौहां, खुरवलिया, कनकारी व तंबौर होते हुए भगवान शिव के जयकारों के साथ गोला के लिए बढ़ता रहा। कांवड़ यात्रा में वृंदावन धाम की मनमोहक झांकियों का प्रदर्शन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

तंबौर संवाद के अनुसार रतनगंज में शारदा नदी से जल भरकर हजारों कांवड़ियों का पहला जत्था गोला गोकर्णनाथ के लिए रवाना हुआ। जल भरने के बाद सभी रतनगंज शिव मंदिर पर एकत्रित हुए। वहां से जत्थे के रूप में बाबा बालक दस के साथ छोटी काशी के लिए कूच कर दिए। इस दौरान सीओ बिसवां अभिषेक कुमार, थाना प्रभारी सुरेश कुमार पटेल, सकरन व तालगांव थाना प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed