{"_id":"eeed6097640c2524557f6ff1e1abba0c","slug":"the-innocent-hand-sloped-by-doctor-s-negligence-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर की लापरवाही से मासूम का हाथ टेढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर की लापरवाही से मासूम का हाथ टेढ़ा
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2015 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बट्सगंज निवासी दिलीप के पुत्र विकास (12) का 20 अक्तूबर को दाहिने हाथ में फ्रैक्चर हो गया था। जिला अस्पताल में परिवार ने डॉ. जितेंद्र बाजपेयी को दिखाया। डॉक्टर ने एक्सरे करने के बाद कच्चा प्लास्टर कर दिया। 29 अक्तूबर को उसी हाथ पर पक्का प्लास्टर बांधा।
विज्ञापन
करीब एक माह बाद 30 नवंबर को परिवार ने विकास को फिर से डॉक्टर को दिखाया। जहां पर चिकित्सक ने प्लास्टर काटा तो हाथ सीधा ही नहीं हुआ। यह देख परिवार ने ऐतराज जताया।
विज्ञापन
इस पर डॉक्टर ने परिवार से हाथ की मालिश करने व एक्सरसाइज करने को कहा। बावजूद इसके हाथ सीधा नहीं हो सका, अब हाथ खराब हो चुका है, यह देख परिवार के लोग डॉक्टर से शिकायत करने पहुंचे।
विज्ञापन
पिता का आरोप है कि जब वे डॉक्टर के पास शिकायत लेकर पहुंचे, तो डॉक्टर ने पर्चा छीन कर उस पर ऑपरेशन लिखा और कहा मैंने तो पहले से ही ऑपरेशन लिखा था, लेकिन आप लोगों ने प्लास्टर कराया। इस संबंध में विकास की मां सुनीता देवी ने भी सीएमएस को शिकायती पत्र दिया है।