फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The heat continues, the humidity takes away peace

Sitapur News: गर्मी का सितम जारी, उमस ने छीना चैन

Sat, 06 Jun 2026 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
The heat continues, the humidity takes away peace
तेज धूप की तपिश से बचाने के लिए बच्चे को दुपट्टे से ढंके महिला। -संवाद
सीतापुर। जिले में पारे के उतार-चढ़ाव के साथ गर्मी का प्रकोप जारी है। शनिवार को उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेचैन कर दिया। सुबह धूप-छांव की स्थिति बनी रही, मगर दोपहर में सूरज की तपिश बढ़ गई।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार दोपहर में अधिकतम तापमान उछलकर 38 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस सप्ताह तापमान चढ़ने से गर्मी का प्रकोप बढ़ने के आसार हैं। शनिवार सुबह कुछ देर के लिए बादलों की आवाजाही हुई, लेकिन चिलचिलाती धूप ने उमस बढ़ा दी। सूरज की तपिश से दोपहर में गर्मी के तेवर तीखे हो गए। बाहर निकलने पर तपिश बदन झुलसाने लगी। भीषण गर्मी से हर कोई परेशान नजर आया। शहर की सड़कों पर दोपहर में आवाजाही कम रही। रौनक ने बताया कि रविवार का अवकाश होने के कारण बाहर नहीं निकलना पड़ा। उमस की वजह से पंखे व कूलर चलने पर भी पसीना नहीं सूखा। राजू ने सूरज ढलने के बाद घर से निकलकर कामकाज निपटाए। हालांकि, शाम ढलने पर भी उमस से राहत नहीं मिली। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, गर्मी के प्रकोप से फिलहाल राहत मिलने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed