{"_id":"66e60543e4bea7e9000fb194","slug":"the-fifth-accused-who-conspired-to-murder-an-innocent-child-was-arrested-sitapur-news-c-102-1-slko1037-118878-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: मासूम की हत्या की साजिश रचने वाला पांचवां आरोपी हत्थे चढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: मासूम की हत्या की साजिश रचने वाला पांचवां आरोपी हत्थे चढ़ा
Sun, 15 Sep 2024 03:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 15 Sep 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
सकरन (सीतापुर)। सिरकिंडा गांव निवासी शिव्यांश की हत्या करने वाले मुख्य साजिशकर्ता को 10 दिन बाद पुलिस ने शनिवार को दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक इस पूरे हत्याकांड की साजिश अनुज ने ही रची थी। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।
सिरकिंडा गांव निवासी शिव्यांश (11) का तीन सितंबर की शाम पांच बजे कुछ लोगों ने चकलेबाबा मंदिर के पास से अपहरण कर लिया था। बाद में उसका शव लखीमपुर खीरी जिले में नहर से बरामद हुआ। इस हत्याकांड में शामिल चार आरोपियों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।
शनिवार को इस पूरे घटनाक्रम का मास्टरमाइंड लहरपुर कोतवाली क्षेत्र का निवासी अनुज शुक्ला पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने उसे जेल भेजा है। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि अनुज ने ही अपने साथियों के साथ पहले तो किशोर को लात-घूसों से मारापीटा था।
विज्ञापन
उसके बाद चलती कार में ही उसका गला दबाकर हत्या कर दी थी। हत्यारों ने साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव के हाथ पैर बांध कर उसे लखीमपुर खीरी जिले में नहर में फेंक दिया था। इस मामले में पुलिस ने अंकुर त्रिवेदी, पुनीत शुक्ला, रिंकू मिश्रा, अभिषेक कुमार उर्फ राज को पूर्व में ही जेल भेजा है।
थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि अनुज को सकरन थाना क्षेत्र के उमरकलां मोड़ के पास से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला कि अनुज शुक्ला एक मेडिकल कंपनी से जुड़ा है। वह मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव है। इस पूरे हत्याकांड का अनुज ही सूत्रधार है।