फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The drunkard damaged the idol of the goddess, stirred

शराबी ने क्षतिग्रस्त की देवी की मूर्ति, हड़कंप

Wed, 09 Dec 2020 11:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 11:23 PM IST
विज्ञापन
The drunkard damaged the idol of the goddess, stirred
झरेखापुर (सीतापुर)। हरगांव इलाके के सरावां गांव स्थित एक मंदिर में देवी की मूर्ति क्षतिग्रस्त होने की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। आननफानन में कई थानों की पुलिस गांव पहुंच गई। जांच में पता चला कि शराबी ने मूर्ति को क्षतिग्रस्त किया। पुलिस ने ग्रामीणों की सहमति से मंदिर में दूसरी मूर्ति स्थापित करा दी है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

हरगांव इलाके के सरावां गांव के पूरब मां दुर्गा का प्रचीन मंदिर है। पुजारी परमेश्वर की छह माह पूर्व मृत्यु हो गई थी। बुधवार सुबह जब गांव निवासी लोकनाथ मंदिर की सफाई करने गया तो उसके होश उड़ गए। मां दुर्गा की मूर्ति क्षतिग्रस्त थी। यह देखकर उसने ग्रामीणों को बताया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मूर्ति क्षतिग्रस्त होने की खबर से पुलिस में हड़कंप मच गया। वहां हरगांव के अलावा लहरपुर, इमलिया सुल्तानपुर व तालगांव पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन

पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला एक शराबी रात को मंदिर में लेटा था। उसी ने घटना की है। इस बाबत क्षेत्र के धनीपुरवा निवासी राजाराम ने अयोध्या सिंह पुरवा मजरा सरावां गांव निवासी लवकुश त्रिवेदी उर्फ रामू के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने ग्रामीणों की सहमति से मंदिर में दूसरी मूर्ति स्थापित करा दी है। माहौल पूरी तरह शांत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed