{"_id":"6466777ccd09239fd30708b6","slug":"the-dogs-injured-the-forest-sitapur-news-c-13-1-243556-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: वनरोज को कुत्तों ने किया जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: वनरोज को कुत्तों ने किया जख्मी
Fri, 19 May 2023 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 19 May 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। थाना थानगांव क्षेत्र में गुरुवार को एक वनरोज को कुत्तों ने नोंच कर जख्मी कर दिया। वनकर्मियों के मुताबिक वनरोज गर्मी अधिक होने के चलते पानी की तलाश में आ गया था।
गुरुवार सुबह वनरोज पानी की तलाश में गांव गुणुपुरवा में आ गया। कुत्तों ने उसे अकेला पाकर दौड़ा लिया। नित्यक्रिया जा रहे लोगों की नजर जब पड़ी तो उन्होंने किसी तरह वनरोज को बचाया और वन विभाग को सूचना दी।
मौके पर पहुंचे रेउसा पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. कैलाश ने उसका इलाज कराया। रेंजर कमाल अहमद ने बताया कि उसका इलाज जारी है। स्वस्थ होने पर उसे जंगल में छोड़ा जाएगा।