{"_id":"6ab423593a2719a8780e7f9f","slug":"the-district-became-the-overall-champion-in-the-yoga-competition-sitapur-news-c-102-1-stp1003-164519-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: योग प्रतियोगिता में जिला बना ओवरऑल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: योग प्रतियोगिता में जिला बना ओवरऑल चैंपियन
Thu, 24 Sep 2026 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 24 Sep 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। पीएन सहगल इंटर कॉलेज में मंडलीय माध्यमिक विद्यालयीय योग प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन हुआ। इसमें सीतापुर, लखनऊ, रायबरेली और हरदोई के खिलाड़ियों ने अंडर-14, 17 और 19 बालक-बालिका वर्गों में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए सीतापुर ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।
इस प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य जावेद कमर और जनपदीय क्रीड़ा सचिव अवधेश नंदन पांडेय ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। अंडर-14 बालक-बालिका वर्ग में सीतापुर विजेता और लखनऊ उपविजेता रहा। अंडर-17 बालक वर्ग में लखनऊ प्रथम और सीतापुर द्वितीय, जबकि बालिका वर्ग में सीतापुर प्रथम और लखनऊ द्वितीय रहा। अंडर-19 बालक वर्ग में लखनऊ विजेता और सीतापुर उपविजेता रहा।
वहीं, बालिका वर्ग में सीतापुर ने पहला स्थान हासिल किया। सीतापुर के स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों ने प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयीय योग प्रतियोगिता के लिए स्थान पक्का किया। निर्णायक मंडल में राज शर्मा, प्रमोद दीक्षित, प्रदीप तिवारी, लौंगश्री और धीरेन्द्र वर्मा शामिल रहे। समापन पर उप प्रबंधक सुयश सहगल ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। संचालन शारीरिक शिक्षक प्रशांत पांडेय ने किया।