फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The determination of make something for village made pradhan to Mallika

गांव के लिए कुछ कर गुजरने के जज्बे ने मल्लिका को बना दिया प्रधान

Sat, 19 Dec 2015 10:49 PM IST
सीतापुर/अमरउजाला ब्यूरो
सीतापुर/अमरउजाला ब्यूरो Updated Sat, 19 Dec 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
ऊंची तालीम हासिल कर पूने सरीखे चकाचौंध कर देने वाले शहर में आला ओहदे पर नौकरी कर चुकीं मल्लिका सिंह को गांव के विकास का सपना प्रधानी के चुनाव में खींच ले गया। बुनियादी जरूरतों के लिए सिसक रहे गांव में खुशहाली लाने के इरादे से वह पंचायत चुनाव के मैदान में उतर गईं। ग्रामीणों ने भी विकास की नई इबारत गढ़ने का ताना-बाना बुनते हुए गांव का नेतृत्व मल्लिका को सौंप दिया। प्रधान बनने के बाद अपनी आंखो में गांव के चहुंमुखी विकास के पल रहे सपनों में हकीकत के रंग भरने को अब मल्लिका तैयार हैं।
विज्ञापन


जी हां, हम बात कर रहे हैं, ब्लॉक मछरेहटा की ग्राम पंचायत बीहट बीरम से नव निर्वाचित प्रधान मल्लिका सिंह शेखावत की। महाराष्ट्र के पुणे शहर से एमबीए की डिग्री हासिल कर मल्लिका ने एक नामी कंपनी में ऊंचे ओहदे पर नौकरी शुरू की।
विज्ञापन


चकाचौंध करने वाले पूने शहर में मल्लिका ने खुद के दम पर वह सारे ऐशो-आराम हासिल किए। इसी बीच मल्लिका की शादी सीतापुर के ब्लॉक मछरेहटा की ग्राम पंचायत बीहट बीरम में रहने वाले शेखावत परिवार में तय हो गई। विवाह बंधन में बंधने के बाद मल्लिका ने नौकरी छोड़कर पति सिद्धार्थ के साथ नई जिंदगी में कदम रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर की चकाचौंध से वह सीधे ग्रामीण अंचल में आ गईं। करीब चार साल पहले जब वह अपनी ससुराल पहुंची तो गंवई जिंदगी को करीब से देखकर बेहद मायूस हुई। मल्लिका बताती हैं, कि गांव के हालात देख उन्हें बेहद खराब लगा। देखा कि गांव में लोग बुनियादी जरूरतों को तरस रहे हैं।

यह देख उन्होंने अपने गांव के लिए कुछ कर गुजरने की ठान ली। अब उनके सामने संकट आया कि किस तरह वह गांव में खुशहाली ला सकती हैं? ऐसे में उनकी प्रेरणा बने ससुर एसपी सिंह। पूर्व जिला पंचायत सदस्य एसपी सिंह की पुत्रवधू होने के नाते उन्होंने सियासत के जरिए अपने मंसूबों को साकार करने की ठानी।


पंचायत चुनाव का बिगुल बजा तो मल्लिका भी मैदान में उतर पड़ी। गांव के लिए कुछ करने का उनमें हिलोरें मारते जज्बे को देख ग्रामीणों ने भी उनकी ताजपोशी कर दी। नतीजे आए तो वह प्रधान निर्वाचित की गई। मल्लिका अब बीहट बीरम में विकास के नए आयाम स्थापित करने का खाका खींचने में जुट गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed