{"_id":"6a92d6c7349fa3a2d602609e","slug":"body-of-lover-found-in-sitapur-married-girlfriend-then-took-her-own-life-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर: पहले प्रेमी की मिली लाश, फिर शादीशुदा प्रेमिका ने दे दी जान; रिश्तों की उलझन में उलझा पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर: पहले प्रेमी की मिली लाश, फिर शादीशुदा प्रेमिका ने दे दी जान; रिश्तों की उलझन में उलझा पूरा मामला
Sat, 29 Aug 2026 06:25 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: Bhupendra Singh
Updated Sat, 29 Aug 2026 06:25 PM IST
सार
सीतापुर में पहले प्रेमी की लाश मिली, फिर कुछ ही घंटों में शादीशुदा प्रेमिका ने जान दे दी। पूरा मामला रिश्तों की उलझन में उलझा है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
घटना की जानकारी लेती पुलिस, मौजूद लोग।
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के सीतापुर में प्रेम-प्रसंग से जुड़ा एक बेहद दुखद मामला सामने आया है। यहां 12 घंटे के भीतर युवक और शादीशुदा महिला की मौत से गांव में सनसनी फैल गई। दोनों के बीच करीबी संबंध थे। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
घटना पिसावां क्षेत्र के ढखिया कला गांव की है। बताया गया कि गांव निवासी गोधन का पुत्र मंजेश (20) शुक्रवार देर शाम अपने कमरे में मृत अवस्था में मिला। पिता गोधन ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल की जांच की और जरूरी साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
इसी बीच शनिवार सुबह गांव से दूसरी घटना की सूचना मिली। इंद्रपाल की पत्नी रिंकी (37) ने अपनी जान दे दी। पति ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि मंजेश और पिंकी के बीच नजदीकी संबंध थे। महिला कुछ समय मंजेश के साथ रहने के बाद हाल ही में अपने पहले पति के पास लौट आई थी। इसके बाद दोनों घटनाएं सामने आई हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थानाध्यक्ष प्रभात का कहना है कि दोनों मामलों की अलग-अलग परिस्थितियों में जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना की वास्तविक वजह पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।