फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The death of the bike rider young man from the pole hit

पोल से टकरा कर बाइक सवार युवक की मौत

Mon, 12 Sep 2016 11:12 PM IST
सीतापुर
सीतापुर Updated Mon, 12 Sep 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
The death of the bike rider young man from the pole hit
accident - फोटो : graphic
सदरपुर थानाक्षेत्र के बनबीरपुर गांव से सोमवार सुबह थानगांव इलाके के शमशेरीपुरवा गया एक बाइक सवार युवक रास्ते में रपटा पुल के करीब अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


सदरपुर इलाके के बनबीरपुर गांव निवासी शाहिद (22) पुत्र हाशिम सोमवार की सुबह बाइक पर सवार होकर किसी काम से थानगांव इलाके के शमशेरीपुरवा जा रहा था। बताते हैं कि जब शाहिद रास्ते में थानगांव थाना क्षेत्र में रपटा पुल के करीब पहुंचा, तभी अनियंत्रित होकर उसकी बाइक बिजली के खंभे से जा टकराई, जिससे शाहिद गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
विज्ञापन


जानकारी होने पर जब तक लोगों ने उसे उपचार के लिए ले जाने की तैयारी की, तब तक उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मृतक के परिवारीजन मौके पर पहुंचे। पुलिस भी वहां पहुंच गई थी। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed