{"_id":"6651ffff47e4a17396005877","slug":"the-dead-body-of-the-accused-of-abducting-a-teenage-girl-was-found-hanging-sitapur-news-c-102-1-slko1055-114012-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोट : संशोधित खबर इसी का करें इस्तेमाल : कोतवाली से भागे युवक का फंदे से लटका मिला शव, किशोरी को ले जाने का दर्ज था केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोट : संशोधित खबर इसी का करें इस्तेमाल : कोतवाली से भागे युवक का फंदे से लटका मिला शव, किशोरी को ले जाने का दर्ज था केस
Sat, 25 May 2024 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 25 May 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
मृत युवक के परिजनों ने किशोरी के घरवालों के खिलाफ दर्ज कराया हत्या का केस
पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, कोतवाल ने हिरासत से भागने के आरोप से किया इन्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
सीतापुर। बिसवां कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को एक युवक का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। शव जिस रस्सी के सहारे फंदे से लटक रहा था, वह काफी पतली थी। उस पर गांव की ही एक किशोरी को बहलाकर साथ ले जाने का मुकदमा दर्ज था। इस मामले में युवक के भाई ने किशोरी के चार घरवालों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं युवक के भाई ने आरोप लगाया कि भाई को पुलिस ने हिरासत में लिया था। कोतवाली के मुंशी ने खुद फोन कर बताया था कि तुम्हारा भाई नित्यक्रिया के बहाने भाग गया है। हालांकि पुलिस इन आरोपों से इंकार कर रही है।
सांडा क्षेत्र के एक गांव निवासी इमरान (21) पर आरोप था कि वह 21 मई को गांव की ही एक किशोरी को बहलाकर कहीं लेकर चला गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों को खोज लिया था। मामले में किशोरी के बयान भी दर्ज कराए गए थे। इमरान के भाई सलाउद्दीन ने बताया कि 23 मई को मुकदमा दर्ज कर दोनों को नैनीताल से खोज लिया था। इस मामले में पुलिस ने इमरान को पूछताछ के लिए कोतवाली बुलाया था लेकिन छोड़ा नहीं। बृहस्पतिवार रात कोतवाली के मुंशी का फोन आया कि इमरान नित्यक्रिया के बहाने भाग गया है। घरवाले उसे तलाश रहे थे कि इसी बीच शनिवार सुबह उसका शव घर के निकट ही पेड़ पर पतली सी प्लास्टिक की रस्सी से लटका मिला। सलाउद्दीन ने बताया कि शव पेड़ की जिस टहनी से लटक रहा था वह काफी पतली थी। रस्सी भी बेहद पतली थी। उसने आरोप लगाया कि किशोरी पक्ष के लोगों ने उसके भाई की हत्या कर दी है।
मृतक इमरान के भाई ने चौकी प्रभारी पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। बताया कि देर रात ही उसे पता चल गया था कि पुलिस की हिरासत से उसके भाई को गायब कर दिया गया है। पूछने पर कुछ जानकारी नहीं दी गई। सांडा चौकी इंचार्ज ने किशोरी पक्ष से साठगांठ कर परिजनों को हिरासत में ले लिया। पूरे घर को जेल भेजने की धमकी दी। काफी देर तक उसे भी हिरासत में रखकर पीटा गया। इस मामले में बिसवां इंस्पेक्टर अनिल सिंह ने बताया कि इमरान को हिरासत में नहीं लिया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
....
युवक का शव मिलने के मामले में भाई सलाउद्दीन की तहरीर पर किशोरी के परिजन अनीस, सूफियान, गुफरान और इमरान पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
प्रकाश कुमार, एएसपी, उत्तरी