फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The danger of deforestation hovered over the primary school

प्राथमिक स्कूल पर मंडराया कटान का खतरा

Tue, 24 Aug 2021 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
The danger of deforestation hovered over the primary school
रेउसा इलाके के हाइवे रोड़ किनारे स्थित प्राथमिक स्कूल चहलारी के पास बाढ़ के पानी से घिरा हुआ। (सं? - फोटो : SITAPUR
रेउसा/रामपुर मथुरा। रेउसा विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय चहलारी तक पानी पहुंच गया है। बाउंड्रीवाल चारों तरफ से पानी से घिर गई है। अब स्कूल पर कटान का खतरा मंडराने लगा है। उधर, बिसवां व महमूदाबाद तहसील के करीब 50 गांवों में पानी भरने से लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। गांव से बाहर निकलने के लिए प्रशासन की तरफ से नावें तक नहीं दी गई है। इससे लोगों को किराए की नाव का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बिसवां तहसील में बह रही शारदा व सरयू नदी उफना गई है। इसकी वजह से ग्राम पंचायत म्योढ़ी छोलहा के श्रीरामपुरवा, भदेमरपुरवा, गोडियनपुरवा, धूसपुरवा, कहारनपुरवा, आशारामपुरवा, निर्मलपुरवा, दुर्गापुरवा, रामलालपुरवा, लोधपुरवा, गार्गीपुरवा, लालापुरवा, संभारीपुरवा, सुकईपुरवा, श्यामनगर, मरेली, जैतहिया, सलामतपुरवा व जिन्नापुरवा में बाढ़ का पानी घुस गया है। घरों के अंदर पानी भरने से उनके सामने भोजन पकाने के लिए लकड़ी का इंतजाम करना भी मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

ठेकेदारपुरवा, चहलारी, राजापुर, गोडिय़नपुरवा, बारिनपुरवा, जैतहिया, पासिनपुरवा, परमेश्वरपुरवा, दर्जिनरेती व जंगलटपरी बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। इन गांवों में अभी तक नावें नहीं दी गई हैं। मंगलवार को चहलारीपुरवा, राजापुर, बारिनपुरवा में लोग किराए की नाव से आते-जाते हुए दिखाई दिए। ग्रामीण बोले दो से तीन रुपये किराया देकर गांव से बाहर बाजार जाने के लिए निकले है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब वापस जाएंगे तब फिर से किराया देना पड़ेगा। अभी तक प्रशासन की तरफ से कोई भी नाव नहीं दी गई है। इसके अलावा कुसमौरा से ठेनुहा त्यागी जी महराज मोड़ पर पानी आ गया है। जंगलटपरी व जिन्नापुरवा मार्ग पर पानी चल रहा है।

बसंतापुर से दुर्गापुरवा मार्ग पर पानी होने से आवागमन का संकट खड़ा हो गया है। मंगलवार को जलस्तर स्थिर है। इससे गांवों में पहले की तरफ पानी भरा हुआ है। महमूदाबाद तहसील के केवड़ा, बगस्ती, अर्जुनपुरवा, हरीपुरवा, बंगालीपुरवा, कनरखी, अंगरौरा, अखरी, मिश्रनपुरवा सहित अन्य गांवों में पानी भरा हुआ है। तहसीलदार बिसवां अभिचल प्रताप सिंह ने बताया कि पानी पर नजर बनाए रखी जा रही है। पीड़ितों को मदद पहुंचाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed