फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The crisis over the Corona investigation, stock is over

कोरोना जांच पर संकट, खत्म हुआ स्टाक

Sun, 07 Mar 2021 12:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
The crisis over the Corona investigation, stock is over
सीतापुर के जिला अस्पताल में लाभार्थी को कोरोना वैक्सीन लगाती स्वास्थ्य कर्मी। (संवाद) - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। जिला अस्पताल में इस समय कोरोना की जांच पर संकट खड़ा हो गया है। कारण, यहां पर आरटी-पीसीआर से होने वाली जांच की किट का स्टॉक समाप्त हो चुका है। इसकी वजह से पिछले दो दिन से कोरोना की जांच बंद हो गई है। एक दिन में करीब 60 जांचें होती है। इससे मरीज बिना जांच कराए ही लौट रहे है। इससे उनको काफी दिक्कतें आ रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में कोरोना की जांच की निशुल्क व्यवस्था है।
कोरोना की जांच एंटीजन किट, टूनेट मशीन व आरटी-पीसीआर के माध्यम से की जाती है। जिसमें सबसे अधिक भरोसेमंद आरटी-पीसीआर की जांच होती है। इस जांच के तहत जिला अस्पताल में नमूना लिया जाता है। उसके बाद इसे लखनऊ जांच के लिए भेजा जाता है। तीन दिन के बाद यह जांच रिपोर्ट आ जाती है। लेकिन पिछले दो दिन से आरटी-पीसीआर के माध्यम से जांचें नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

इस जांच के लिए वीआईएम(वायल ट्रांसपोर्ट मीडिया)का स्टॉक समाप्त हो गया है। बिना इसके जांच करना संभव नहीं है। पिछले दो दिन से स्टॉक समाप्त होने से आरटी-पीसीआर की जांचे बंद पड़ी है। इसकी वजह से रोजाना अस्पताल आने वाले 50-60 मरीज बिना जांच के ही वापस लौट रहे है। इससे मरीज को काफी दिक्कतें आ रही है। अब वह जिला अस्पताल में किट आने का इंतजार कर रहे थे। हालांकि जिला अस्पताल ने शासन से किट की डिमांड भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टॉक आने में लग सकता है समय
स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के मुताबिक जिला अस्पताल प्रशासन भले ही सोमवार तक किट आ जाने की बात कह रहा हो, लेकिन इसको आने में कई दिन लग सकते है। शासन स्तर से ही इसकी दिक्कत बनी हुई है। कई जिलों में किट समाप्त हो चुकी है। वहां पर एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी अभी तक नहीं पहुंच सकी है। ऐसे में जिले में आने में कुछ और समय लग सकता है। आपूर्तिकर्ता कंपनी जरूरत के मुताबिक किट नहीं बना रही है। इसी वजह से यह किल्लत हुई है।
वापस कर दिया गया
दीपक रतवानी ने बताया कि जिला अस्पताल में कोरोना की जांच कराने के लिए आया था। लेकिन यहां पर किट न होने की वजह से मजबूरी में वापस कर दिया गया है। अब सोमवार को फिर से अस्पताल जाऊंगा। सौरभ मिश्रा ने बताया कि कई दिनों से खांसी व बुखार आ रहा था। कोरोना की आशंका को देखते हुए जांच कराने गए था। लेकिन वहां पर तैनात स्टॉफ ने मंगलवार को आने को कहा है।

कोरोना का एक मरीज और मिला
शनिवार को कोरोना से संक्रमित एक मरीज मिला है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीके सिंह ने बताया कि जिले में रोजाना करीब 1500 जांच हो रही है। एक ही मामला आने से काफी राहत है। जिले में इस समय आठ केस एक्टिव है। जबकि 83 की मौत हो चुकी है। छह मरीज होम क्वांरटीन है। एक मरीज लखनऊ में भर्ती है। एक मरीज की भर्ती प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed