{"_id":"68b33f8221e04648b004aadf","slug":"the-construction-that-came-in-the-way-of-the-expansion-of-the-bypass-was-demolished-sitapur-news-c-102-1-stp1003-139314-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: बाईपास के विस्तार की जद में आए निर्माण को ढहाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: बाईपास के विस्तार की जद में आए निर्माण को ढहाया
Sat, 30 Aug 2025 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 30 Aug 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
ढहाया गया निर्माण।
नैमिषारण्य (सीतापुर)। बाईपास मार्ग की जद में आ रहे मकान व एक होटल के कुछ हिस्से को ढहा दिया गया। नैमिषारण्य तीर्थ स्थित राही पर्यटक निवास के पास निकले बाईपास मार्ग को कल्ली मार्ग से जोड़ा जाना है। इसका काम लगभग पूरा हो चुका है।
मार्ग की जद में आ रहे मकान और एक होटल का कुछ हिस्सा शनिवार को प्रशासनिक टीम द्वारा जेसीबी से तोड़वा दिया गया। उपजिलाधिकारी मिश्रिख शैलेंद्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में तहसीलदार अजीत जायसवाल, नायब तहसीलदार राम सूरत, थाना प्रभारी पंकज तिवारी की टीम ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पूरी की। वहीं इस दौरान पास में रखा विद्युत ट्रांसफार्मर जेसीबी की चपेट में आने से नीचे गिर गया। इसकी वजह से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई।