{"_id":"68c858fac1a941eded061138","slug":"the-clinic-running-under-the-guise-of-a-medical-store-was-shut-down-sitapur-news-c-102-1-slko1053-140384-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहा क्लीनिक बंद कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहा क्लीनिक बंद कराया
Mon, 15 Sep 2025 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 15 Sep 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल स्टोर की जांच करते अधिकारी।
गोंदलामऊ(सीतापुर)। गोपरामऊ मोड़ पर मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहे अवैध अस्पताल के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को कार्रवाई की। डिप्टी सीएमओ के निरीक्षण में यहां पांच मरीज भर्ती मिले। इन्हें सीएचसी मछरेहटा में शिफ्ट कराया गया। संचालक के खिलाफ संदना थाने में तहरीर दी गई ह। मेडिकल स्टोर लाइसेंस की जांच के लिए डीआई को पत्र लिखा।
सोमवार को डिप्टी सीएमओ डॉ. विकास मिश्रा, सीएचसी अधीक्षक डॉ. कमलेश कुमार, जितेंद्र सिंह, विजय व पवन सेठ ने सिधौली-मिश्रिख मार्ग पर माही मेडिकल पर छापा मारा। मकान का कमरा खुलवाकर देखा तो वहां पर पांच मरीज भर्ती मिले। भर्ती मरीज में मालकिन निवासी बसहीडीह, सलमान निवासी गोपारामऊ, ऋषभ निवासी गोपारामऊ, आशीष निवासी गोपारामऊ को सीएचसी में शिफ्ट करा दिया गया।
जांच में वहां पर कई दवा और जांच से संबंधित दस्तावेज मिले। छापामारी के दौरान मेडिकल संचालक मौके से भाग गया। टीम ने जिला औषधि निरीक्षक को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है। इस क्लीनिक का संचालन बंद करवा दिया गया है। सीएचसी अधीक्षक ने संदना थाने में तहरीर दी। इसके बाद टीम गौरिया चौराहे पर स्थित शर्मा पाली क्लीनिक पहुंची लेकिन संचालक ताला बंद करके निकल गया। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि सीएमओ को भी एक पत्र लिखा गया है।