फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Verification of school boundary walls and access roads will be conducted.

Sitapur News: स्कूलों की चारदीवारी और संपर्क मार्ग का होगा सत्यापन

Sun, 27 Sep 2026 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 27 Sep 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Verification of school boundary walls and access roads will be conducted.
सीतापुर। ऑपरेशन कायाकल्प के तहत जिले के परिषदीय विद्यालयों में चारदीवारी और संपर्क मार्ग की स्थिति का सत्यापन कराया जाएगा। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने चारदीवारी विहीन, आंशिक चारदीवारी वाले व संपर्क एवं पहुंच मार्ग से संबंधित विद्यालयों की सूची की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान विद्यालयवार वास्तविक स्थिति का सत्यापन कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल ने जिले के सभी विकासखंड और नगर क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। इसमें नवीन चहारदीवारी की आवश्यकता वाले विद्यालयों में प्रस्तावित चारदीवारी की लंबाई मीटर में दर्ज करने व आंशिक चहारदीवारी वाले विद्यालयों में शेष आवश्यकता का सत्यापन करने को कहा गया है। इसके साथ ही विद्यालयों तक संपर्क और पहुंच मार्ग की वास्तविक स्थिति की भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन

बीएसए ने निर्देश दिया है कि सत्यापन के बाद हस्ताक्षरित रिपोर्ट एक सप्ताह में कार्यालय में उपलब्ध कराई जाए। संबंधित अधिकारियों को निर्धारित गूगल शीट पर भी सूचनाएं दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट के आधार पर विद्यालयों में आवश्यक कार्यों की आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed