फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The city's climate deteriorated due to the increasing cold and fog.

Sitapur News: ठंड बढ़ने व कोहरा छाने से बिगड़ने लगी शहर की आबोहवा

Fri, 12 Dec 2025 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 12 Dec 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
The city's climate deteriorated due to the increasing cold and fog.
सीतापुर। शहर की आबोहवा ठंड बढ़ने के साथ ही खराब होने लगी है। बृहस्पतिवार को शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 229 तक पहुंच गया। ऐसी हवा को सेहत के लिए काफी खराब माना जाता है। बृहस्पतिवार को सुबह पूरा जिला कोहरे की चादर में लिपट रहा।
विज्ञापन

सीजन के इस पहले घने कोहरे के कारण हाईवे पर भी वाहनों की रफ्तार थमी दिखी। इक्का-दुक्का वाहन ही हेडलाइट जलाकर रेंगते नजर आए।
दिन भर चली सर्द हवाओं ने भी कंपकपी छुड़ाई। सुबह साढ़े आठ बजे कोहरा छंटने पर धूप निकली पर इससे कोई गर्माहट महसूस नहीं हुई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले 24 घंटे में ठिठुरन के साथ कोहरे का प्रकोप बढ़ने की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन

जिले में ठिठुरन भरी सर्दी का प्रकोप हर दिन बढ़ रहा है। सुबह छाए घने कोहरे के कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा रहा। दृश्यता घटकर 50 मीटर रह गई। वाहन चालकों को हेडलाइट का उपयोग करना पड़ा। घने कोहरे के साथ चल रही सर्द हवा ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। कोहरा छंटने पर धूप निकली पर 8 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली पछुवा हवा के कारण बेअसर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम ढलते ही गलन फिर बढ़ गई। ठंड से बचने के लिए लोगों को जगह-जगह अलाव जलाना पड़ा। बढ़ती ठंड के साथ जिले की आबोहवा भी बिगड़ने लगी है। बृहस्पतिवार को एआर क्वालिटी इंडेक्स 229 पहुंच गया। सामान्य दिनों में एआर क्वालिटी इंडेक्स 200 तक रहता है। इसके बढ़ने पर सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed