फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The city started getting decorated...the atmosphere became pleasant.

Sitapur News: सजने लगा शहर....राममय हुआ वातावरण

Thu, 18 Jan 2024 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 18 Jan 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
The city started getting decorated...the atmosphere became pleasant.
सीतापुर। शहर में प्रवेश करते ही राममय वातावरण आपका स्वागत करेगा। डिवाइडर पर लगे जय श्रीराम... अंकित भगवा झंडों को देखकर आपका मन खिल जाएगा। जगह-जगह रामधुन की करतल ध्वनि कानों में मिश्री घोलेगी। अयोध्या के भव्य मंदिर में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शहर में सजावट शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

शहर अभी से राममय हो गया है। यहां 22 जनवरी को भव्य आयोजनों की तैयारी चल रही है। नगर पालिका की टीम ने बुधवार को शहर में झंडे लगाने का काम शुरू कर दिया। लखनऊ की ओर से आने पर वैदेही वाटिका के पास से शहर में प्रवेश करते ही वातावरण राममय दिखने लगा है।
विज्ञापन

डिवाइडर पर लगे प्रत्येक पोल में दो भगवा झंडे बांधे जा रहे हैं। इन पर जय श्रीराम लिखा है। झंडे लगाने का काम तेजी से किया जा रहा है। इसके अलावा जगह-जगह रामधुन बजाने के लिए इंतजाम किए जा रहे हैं। शहर के प्रमुख चौराहों को सजाने की तैयारी भी चल रही है। अधिशासी अधिकारी वैभव त्रिपाठी ने बताया कि शहर को भव्य तरीके से सजाया जाएगा। सजावट शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सरोजनी वाटिका में एलईडी पर होगा लाइव प्रसारण
शहर की सरोजनी वाटिका को भव्य तरीके से सजाया जाएगा। प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन यहां मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। एलईडी पर अयोध्या के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाए जाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed