फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The children drink milk in schools today

स्कूलों में आज से बच्चे पीएंगे दूध

Tue, 14 Jul 2015 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Tue, 14 Jul 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में बुधवार से नया मेन्यू प्रभावी होगा। पहले दिन नौनिहालों को दूध वितरित किया जाएगा। इसके अलावा भोजन में कोफ्ता-चावल दिया जाएगा।

विज्ञापन


दूध वितरण की तैयारी पूरी कर ली गई है। ब्लॉक मुख्यालय पर एसडीएम की निगरानी में वितरण होगा। वही जिला मुख्यालय पर सीडीओ इसका शुभारंभ करेंगे।

परिषदीय विद्यालयों में नौनिहालों को मध्याह्न भोजन योजना के तहत पका-पकाया भोजन दिया जाता है। चालू सत्र में शासन ने मेन्यू में परिवर्तन कर दूध व कोफ्ता चावल शामिल किया है।
विज्ञापन


खीर को हटा दिया गया है। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी संजीव सिंह ने बताया कि स्कूलों में दूध वितरण की जिम्मेदारी प्रधानाध्यापक व ग्राम प्रधान को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय स्तर पर दूध की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। इसकी सघन जांच की जाएगी। इस कार्य में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने शिक्षकाें से नए मेन्यू के अनुसार भोजन बनवाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed