{"_id":"6377d4e6e48efb391c30e27e","slug":"the-challan-of-the-lineman-was-cut-and-the-power-of-the-police-station-was-cut-off-sitapur-news-lko6578225114","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइनमैन का काटा चालान तो काट दी थाने की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइनमैन का काटा चालान तो काट दी थाने की बिजली
विज्ञापन
मानपुर (सीतापुर)। पावर कॉर्पोरेशन के लाइनमैन का चालान काटना पुलिसकर्मियों को महंगा पड़ गया। नाराज लाइनमैन ने बकाया होने के कारण थाने की बिजली लाइन काट दी, जिसके कारण थाना अंधेरे में डूब गया। विभाग के कर्मियों का कहना है कि उन्होंने बकाया होने के चलते बिजली काटी है। वहीं एसओ मामले से इंकार कर रहे हैं।
बिसवां पावर हाउस में कार्यरत संविदा कर्मी लाइनमैन सानू यादव मानपुर में बिजली कार्य करने के लिए आया था। सानू ने बताया कि थाने के सामने पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने उसकी बाइक की चेकिंग की, उसके पास सभी कागजात थे। फिर भी उसका 1500 रुपये का ऑनलाइन चालान कर दिया।
सानू ने बताया कि अपने उच्चाधिकारियों को पुलिस की कार्यशैली से अवगत कराया। विभाग ने मानपुर थाने का बकाया बिल निकाल कर थाने की बिजली लाइन काट दी। शुक्रवार देर शाम थाने की लाइट काट दी गई, जिससे वहां का सारा काम ठप हो गया। सिर्फ सोलर पैनल की लाइटें ही थाने में जलती नजर आईं।
विज्ञापन
अवर अभियंता आकाश वर्मा ने बताया कि काफी समय से मानपुर थाने का छह लाख 40 हजार आठ सौ तीन रुपये बिल बाकी था। जिसके जमा न किए जाने पर कनेक्शन काट दिया गया है।