{"_id":"686180f5fd63e129ba0c79c5","slug":"the-car-turned-into-a-ball-of-fire-after-the-collision-six-injured-sitapur-news-c-102-1-slko1055-135398-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: टक्कर लगने के बाद आग का गोला बनी कार, छह जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: टक्कर लगने के बाद आग का गोला बनी कार, छह जख्मी
Sun, 29 Jun 2025 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 29 Jun 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
आग का गोला बनी कार।
पिसावां (सीतापुर)। जल्लापुर चौराहे पर रविवार को दो कारों की टक्कर हो गई। हादसे में नैमिष से शाहजहांपुर जा रही कार आग का गोला बन गई। दोनों कारों में सवार छह लोग घायल हो गए।
शाहजहांपुर का एक परिवार कार से नैमिषारण्य दर्शन करने के बाद घर लौट रहा था। दूसरी कार में शहर के देवांश नगर निवासी महेंद्र मिश्रा परिवार सहित हरदोई जिले के धोबिया आश्रम से घर जा रहे थे। दोपहर करीब तीन बजे जल्लापुर चौराहे पर दोनों कारें आपस में टकरा गईं। हादसे के बाद शाहजहांपुर जा रही कार पलट गई और आग का गोला बन गई। चौराहे पर मौजूद ग्रामीणों ने कार में सवार लोगों को किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाला।
तेज बारिश के बावजूद भी जलती कार से लगातार लपटें उठती रहीं। दुर्घटना में शाहजहांपुर की रुचि अग्रवाल (53) व उनकी 13 वर्षीय पुत्री घायल हो गईं। ये सभी दूसरी कार से शाहजहांपुर चले गए। जबकि दूसरी कार में सवार देवांश नगर निवासी महेंद्र मिश्रा (42), उनकी पत्नी पल्लवी (40), पुत्र समग्र (14) व कार चालक प्रभुल्ल बाजपेयी (19) घायल हो गए। घायलों को सीएचसी महोली में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि घायलों को इलाज चल रहा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।