{"_id":"6820f326723cc5ef450e2d55","slug":"the-car-of-people-returning-after-offering-tilak-collided-with-a-tractor-two-died-sitapur-news-c-13-1-lko1040-1198381-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: तिलक चढ़ाकर लौट रहे लोगों की गाड़ी ट्रैक्टर से टकराई, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: तिलक चढ़ाकर लौट रहे लोगों की गाड़ी ट्रैक्टर से टकराई, दो की मौत
Mon, 12 May 2025 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 12 May 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर/बहराइच। बहराइच जिले से शनिवार रात तिलक चढ़ाकर लौट रहे बोलेरो सवार लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गए। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मरने वालों में लड़की के मामा भी शामिल हैं। हादसा बहराइच-सीतापुर हाईवे पर हरदी थाना क्षेत्र में हुआ।
सीतापुर जिले के रेउसा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत शुकुलपुरवा निवासी अवधराम के बेटी का विवाह बौंडी के राजा बौंडी निवासी युवक से तय था। शनिवार को तिलक था। अवधराम अपने रिश्तेदारों के साथ बोलेरो से तिलक लेकर राजा बौंडी गए थे। लौटते समय तिलक में शामिल एक बोलेरो बहराइच-सीतापुर हाईवे पर हरदी थाना क्षेत्र के गदामार के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्राॅली से टकरा गई। हादसे में अवधराम के साले मुरली (40) के अलावा बद्रीनाथ (38), बेचेलाल (44), कुवारे (36), उत्तम कुमार (38), श्रवण कुमार ( 7), शोभित (8), संजय (8), विकास कुमार (10) व वाहन चालक मनीष कुमार (35) गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना पर पहुंची हरदी पुलिस ने घायलोंं को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान सीतापुर के रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के लोधनपुरवा निवासी मुरली (40) की मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल बेचेलाल को चिकित्सकों ने लखनऊ ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया। शव का पोस्टमार्टम करवाने आए मुरली के भाई स्वामीदयाल ने बताया कि इलाज के दौरान बेचेलाल ने भी ट्राॅमा सेंटर में दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।