{"_id":"60ad37298ebc3e29b66537e4","slug":"the-car-fell-into-the-ditch-the-couple-narrowly-escaped-sitapur-news-lko57957387","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाई में गिरी कार, बाल-बाल बचे दंपती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाई में गिरी कार, बाल-बाल बचे दंपती
विज्ञापन
जहांगीराबाद (सीतापुर)। थाना सदरपुर इलाके में मंगलवार को एक कार बेकाबू होकर खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार दंपती बाल-बाल बच गए। कार क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मदद की है।
बाराबंकी जिले के निवासी अभिषेक वर्मा अपनी शिक्षिका पत्नी प्रीती देवी के साथ कार से सरकारी काम के सिलसिले में रेउसा बीआरसी जा रहे थे। इस बीच सदरपुर इलाके में बिसवां-रेउसा मार्ग पर देबियापुर चौराहे के पास कार सड़क के बीच बने बड़े गड्ढे में फंसकर उछलकर सड़क किनारे पेड़ से रगड़ती हुई खाई में जा गिरी। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई।
गनीमत रही कि कार सवार दंपती को खरोंच तक नहीं आई। दोनों बाल-बाल बच गए। सूचना मिलने पर सदरपुर पुलिस मौके पर पहुंची । खाई में गिरी कार को निकलवाया