{"_id":"577954824f1c1b6c697f9fbc","slug":"the-buzzing-market-celebrate-festival","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद के लिए चांद का इंतजार, बाजार हुए गुलजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद के लिए चांद का इंतजार, बाजार हुए गुलजार
Amarujala Bureau
Updated Sun, 03 Jul 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
ईद के लिए कपड़ों की खरीदारी करती महिलाएं। अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमजान-उल-मुबारक अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। रमजान खत्म हो रहा है और ईद करीब आ गई है। लिहाजा बाजारों में रौनक बढ़ गई है। अब लोग ईद के लिए कपड़े, सेंवई के साथ जरूरत का सामान खरीदने में लग गए हैं।
विज्ञापन
इस बार पुराने सीतापुर का कजियारा सामान खरीदने के लिए बड़ा बाजार बन गया है, जहां सुबह 7 बजे से रात तक ईद पर्व पर सामान खरीदने वालों की भीड़ रहती है।
ईद को लेकर कोट चौराहे से लेकर कजियारा चौराहे तक सिर्फ ईद की जरूरतों वाली चीजों की दुकानेें सजी हैं।
कपड़ों, रेडीमेड सूट, जूते-चप्पल, चूडिय़ां, सेंवई, मेवे, टोपियां व बर्तनों आदि की बिक्री हो रही हैं। शुक्रवार से इस क्षेत्र में बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले, गुब्बारा की दुकानें भी लग गई हैं। इसके अलावा मन्नी चौराहा, घंटाघर, लालबाग आदि बाजारों में लोग ईद का सामान खरीद रहे हैं। बड़ी दुकानें व मार्ट किफायती पैकेज पर रेडीमेड के कपड़े बेच रहे हैं।
विज्ञापन
महंगाई ने फीकी की सेंवई मिठास
खुशी के पर्व ईद में इस बार सेंवई की मिठास मंहगाई की वजह से फीकी लग रही है। पिछले साल की अपेक्षा इस साल कीमतों में काफी इजाफा हुआ है। जिले के सबसे बड़े सेंवई व्यवसायी कमरुज्जमा के मुताबिक पिछले साल डिब्बे में बिकने वाली हिंद सेंवई की कीमत जहां 75 रुपए किलो थी, वहीं इस बार इसकी कीमत 90 रुपए प्रति किलो हो गई है।
विज्ञापन
हालांकि इस सेंवई ने बाजार में धूम मचा रखी है। इसी तरह बनारसी सेंवई के दाम 35 से बढ़ कर 45, मीडियम सेंवई की कीमत 30 से 35, फेनी अच्छी 60 से बढ़ कर 70, फेनी मीडियम 50 से बढ़ कर 60 रुपए प्रति किलो की दर से बिक रही हैं। उनका कहना है कि जो व्यक्ति दो किलो सेंवई लेता था, वह इस बार महंगाई की वजह से डेढ़ किलो ही ले रहा है।
कढ़े कुर्ता-पायजामा की बहार
चिकन के कढ़े हुए कुर्ते व पायजामा की अलग बहार रहती है। दुकानदार अब्दुल्ला का कहना है कि बड़े लोगों के लिए साढ़े तीन सौ से सात सौ रुपए में लखनवी चिकन का कुर्ता-पायजामा बिक रहा है। इसी तरह बच्चों के लिए भी सुंदर कुर्ता व पायजामा मार्केट में उपलब्ध हैं।
टोपियों की भी जमकर खरीददारी हो रही है। टोपी विक्रेता शमीम बेग का कहना है कि टोपियों की खूब बिक्री होती है। 20 रुपये से लेकर 400 रुपए तक कीमत की टोपियां बिक रही हैं। ईद पर सोने-चांदी के जेवरात के साथ ही आर्टीफिशियल गहनों की भी जमकर खरीददारी हो रही है। ज्वैलर्स अंकुर पुरी का कहना है कि सबसे अधिक पायल की बिक्री हो रही है।