{"_id":"684dc3e3da21beba7000ad84","slug":"the-bullies-beat-up-the-shopkeeper-and-vandalized-the-shop-sitapur-news-c-102-1-slko1053-134399-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: दबंगों ने दुकानदार से की मारपीट, तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: दबंगों ने दुकानदार से की मारपीट, तोड़फोड़
Sun, 15 Jun 2025 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 15 Jun 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। शहर में नैपालापुर पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर शनिवार को दबंगों ने एक दुकानदार व उसके परिवार को पीट दिया। दुकान में रखा सामान फेंककर असलहा लहराते हुए दबंग भाग निकले। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है।
नैपालापुर निवासी दीपक भोजवाल नैपालापुर चौराहे पर फुटपाथ पर लाई-दाने की दुकान चलाते हैं। बताते हैं कि शनिवार दोपहर कुछ दबंग तमंचा लेकर पहुंचे और मारपीट करने लगे। दबंगों को देख दीपक जान बचाकर भाग गए।
दबंगों ने उसकी पत्नी और बच्चों से भी मारपीट की। दुकान में जमकर तोड़फोड़ की। तमंचा लहराते हुए जान से मारने की धमकी दी और भाग गए। यह सब घटनाक्रम नैपालापुर पुलिस चौकी से महज चंद कदम की दूरी पर हुआ। इसके बावजूद पुलिस को पता नहीं चला।
विज्ञापन
पीड़ित ने तहरीर दी है। बताया जा रहा है कि पूरी घटना पड़ोस में मौजूद एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। इंस्पेक्टर विमल गौतम ने बताया कि दोनों पक्षों में पूर्व में भी मामूली कहासुनी हुई थी। दूसरे पक्ष ने लाई दाने के दुकानदार का सामान गिरा दिया था। असलहा लहराने की बात गलत है। इस मामले में दो आरोपियों को हिरासत में भी लिया गया है। जांच की जा रही है।