{"_id":"63ee7cfe009fd615360ca8a7","slug":"the-body-of-an-elderly-man-sleeping-outside-the-house-was-found-under-suspicious-circumstances-sitapur-news-c-13-1-91391-2023-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर: घर के बाहर सो रहे बुजुर्ग का संदिग्ध हालात में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर: घर के बाहर सो रहे बुजुर्ग का संदिग्ध हालात में मिला शव
Fri, 17 Feb 2023 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 17 Feb 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
मिश्रिख/सीतापुर। कोतवाली इलाके में घर के बाहर सो रहे बुजुर्ग की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सुबह उसका शव मिलने पर हड़कंप मच गया। एएसपी दक्षिणी एनपी सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। पुलिस कार्रवाई के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के मढि़या नरसिघौली गांव निवासी मैकू (73) पुत्र द्वारिका बुधवार की रात घर के बाहर टिन के नीचे सो रहे थे। सुबह उनका शव संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया। परिवारीजनों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। पुलिस के मुताबिक शव पर किसी तरह की चोट या अन्य निशान नहीं है।
एएसपी दक्षिणी एनपी सिंह भी मौके पर पहुंचे। परिवारीजनों, ग्रामीणों से बात की और घटनास्थल का जायजा लिया। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र ओझा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। जिसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।