{"_id":"60b3cc8c8ebc3e7fec2cce13","slug":"the-body-of-a-young-man-who-went-to-barat-was-found-hanging-from-the-noose-sitapur-news-lko58026882","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरात गए युवक का फंदे से लटका मिला शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरात गए युवक का फंदे से लटका मिला शव, हत्या का आरोप
विज्ञापन
मिश्रिख (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में साले की ससुराल में उसकी बरात आए एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव फंदे से लटकता मिला है। मृतक के परिजनों ने कई लोगों पर हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है जिसमें हैंगिंग की पुष्टि हुई है।
रामकोट इलाके के कटिया निवासी निवासी पंकज (22) के साले की शादी थी। बताते हैं कि बरात में शामिल होने के लिए वह अपने साले की ससुराल कोतवाली मिश्रिख इलाके के बेरसापुर आया था, जहां पर देर रात उसका शव गांव के बाहर बाग में पेड़ से लटकता मिला है। सूचना पर मृतक के परिजन और पुलिस मौके पर पहुुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
घटना को लेकर मृतक के पिता कल्लू ने बताया कि उनका बेटा साले की ससुराल गया था। जहां पर हुए विवाद में उसके बेटे की कुछ लोगों ने हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने के लिए उसके शव को फंदे पर लटका दिया। मृतक के पिता ने मामले में कई लोगों पर हत्या कर शव जाहिर करते हुए पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाल मिश्रिख मनोज यादव ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिग की पुष्टि हुई है। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने आदि की धाराओं में केस दर्ज किया जा रहा है। मृतक बुधवार से ही पत्नी के साथ साले की ससुराल में था। वहीं पर घटना हुई है। जांच की जा रही है।
--