फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The body of a watchman was found under the overbridge, murder alleged

Sitapur News: ओवरब्रिज के नीचे मिला चौकीदार का शव, हत्या का आरोप

Fri, 29 Aug 2025 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 29 Aug 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
The body of a watchman was found under the overbridge, murder alleged
हरगांव (सीतापुर)। लखीमपुर-हरगांव ओवरब्रिज के नीचे एक शुक्रवार को चौकीदार का शव संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी है। देर रात तक शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जा सका था।
विज्ञापन

बेनीपुर राजा दशरथपुर गांव निवासी महेंद्रपाल (40) लखीमपुर खीरी में ओयल के मरखापुर गांव स्थित सीमेंट ईंट फैक्टरी में चौकीदारी करते थे। परिजनों के अनुसार रात में उन्हें कोई ड्यूटी से उठाकर ले गया था। सुबह जब वह अपने घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

ओवरब्रिज के नीचे शव मिलने की जानकारी पाकर सीओ सदर भी मौके पर आ गए। उन्होंने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। रात होने के कारण शव का अंतिम संस्कार नहीं किया गया। सीओ सदर विशाल गुप्ता ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed