फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The body of a teenager found in the river

नदी में उतराता मिला किशोरी का शव

Sat, 13 Feb 2021 11:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
The body of a teenager found in the river
सीतापुर। चार दिन से लापता एक किशोरी का शव संदिग्ध हालात में गांव के उत्तर सरायन नदी में उतराता मिला है। घटना को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। पिता ने तहरीर नहीं दी है। मामले में गुमशुदगी दर्ज थी। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

संदना थाना क्षेत्र के भीखपुर मजरा बगुला पारा गांव निवासी सोनी (17) नौ फरवरी को संदिग्ध हालात में घर से लापता हो गई थी। घटना के समय परिवार के लोग खेत में काम कर रहे थे। जब परिवार के लोग वापस आए तो किशोरी लापता थी। उसकी काफी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। जिसके बाद परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना देकर गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस भी गुमशुदगी दर्ज कर मामले की कार्रवाई में जुटी हुई थी। इसी बीच शनिवार की सुबह गांव के उत्तर सरायन नदी में किशोरी का शव संदिग्ध हालात में उतराता हुआ मिला।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने शव देखकर परिवार वालों को बताया। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। खबर पाकर पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि समाचार लिखे जाने तक मृतक के पिता ने किसी के खिलाफ आरोप लगाते हुए कोई तहरीर नहीं दी है। एसओ संदना अवधेश कुमार यादव का कहना है कि गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई थी। अब किशोरी का शव गांव के उत्तर सराय नदी में उतराता हुआ मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। उसके बाद जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed