फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The bike collided with the tree, the uncle died after sending off the niece

पेड़ से टकराई बाइक, भतीजी को विदा करा कर लौट रहे चाचा की मौत

Sat, 12 Jun 2021 11:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
The bike collided with the tree, the uncle died after sending off the niece
सांडा (सीतापुर)। सकरन इलाके में शनिवार की शाम भतीजी की विदाई कराकर लौट रहे लोगों की बाइक बेेकाबू होकर पेड़ में टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके चचेरे भाई समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

सकरन इलाके के गांव सैदापुर निवासी राजकिशोर की भतीजी की शादी तीन दिन पूर्व सकरन इलाके के ही पटनी गांव में हुई थी। शनिवार को राजकिशोर अपने चचेरे भाई प्यारे परिवार के कमलेश के साथ पटनी गांव में भतीजी को विदा कराने गए थे, जहां से दो तीन बाइक पर सवार होकर सभी लोग घर आ रहे थे।
विज्ञापन

राजकिशोर, प्यारे और कमलेश एक ही बाइक पर थे। वापस आते समय सकरन इलाके में गोड़ियनपुरवा चौराहा के निकट उनकी तेज रफ्तार बाइक बेकाबू हो गई और सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलावस्था में तीनों को अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन मौके पर ही प्यारे (40) की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि, उनके चचेरे भाई राजकिशोर और परिवार के कमलेश को गंभीर हालत में सीएचसी सांडा लाया गया, जहां से दोनों की हालत को नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि जांचकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed