फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The bike collided with the bull, the middle-aged died

सांड़ से टकराई बाइक, अधेड़ की मौत

Tue, 29 Jun 2021 11:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
The bike collided with the bull, the middle-aged died
महमूदाबाद (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में सोमवार की देर रात बाइक सवार दो लोग सड़क पर अचानक आए सांड से टकरा गए। हादसे में एक अधेड़ की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली महमूदाबाद के रुडाइन निवासी रमाकांत पाल (54) अपने साथी रामप्रसाद (46) के साथ सोमवार को किसी काम के सिलसिले में जिला मुख्यालय गए थे। जहां से दोनों लोग बाइक से देर रात घर लौट रहे थे। इस बीच महमूदाबाद इलाके में बिसवां मार्ग पर स्थित सिद्धेश्वर बाबा मंदिर मोड़ के पास सामने से आ रहे सांड से बाइक टकरा गई।
विज्ञापन

हादसे में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलावस्था में दोनों को महमूदाबाद सीएचसी ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही रमाकांत की मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल रामप्रसाद का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed